सुप्रीम कोर्ट का फैसलाFeatured Article News हिन्दी लेख 

सुप्रीम कोर्ट का फैसला, राम मंदिर निर्माण को लेकर लोगो में बढ़ा उत्साह

यूँ तो राम मंदिर निर्माण करवाने का मुद्दा काफी पुराना हो चुका है, लेकिन इस मुद्दे को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट का फैसला सामने आने ही वाला है। जी हां वर्तमान समय में यह मुद्दा आज भी सुप्रीम कोर्ट में चर्चा का विषय बना हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पिछले महीने की चार तारीख को इस मुद्दे की सुनवाई होना तय हुआ था। हालांकि बाद में सुनवाई की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था। वैसे इस बारे में कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई का कहना है कि इस मुद्दे का फैसला वास्तव में एक बेंच ही करेगी। जिसका जल्दी ही गठन किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट का फैसला

सुप्रीम कोर्ट का फैसला..

http://राम मंदिर के निर्माण के लिए केंद्र सरकार बनाये जल्द से जल्द कानून

बहरहाल जस्टिस साहब के आदेश को मानते हुए पांच जजों की बेंच का गठन कर दिया गया। गौरतलब है कि इस बेंच में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, एसए बोडे, एनवी रमन्ना, यूयू ललित, डीवाई चंद्रचूड़ आदि नाम शामिल है। जी हां इस मुद्दे के लिए इन पांचो का ही गठन किया गया है। ऐसे में अगर सूत्रों की माने तो ऐसा सुनने में आया है कि इस मुद्दे का फैसला राम भक्तो के पक्ष में ही जाने वाला है।

यही वजह है कि अब सार्वजनिक तौर पर इस मुद्दे को लेकर लोगो में काफी उत्साह भर चुका है। हालांकि आज के समय में पूरा देश केवल हमारे शहीद जवानो का बदला ही चाहता है। मगर भविष्य में इस मुद्दे का फैसला होना अभी बाकी है। मगर भारतीय नागरिको को इस बात का यकीन है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला राम मंदिर निर्माण के पक्ष में ही होगा।

ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि इस बार तो राम भक्तो की जीत हो कर ही रहेगी और उन्हें अपने भगवान् का मंदिर बनाने से कोई ताकत नहीं रोक पायेगी।

भारत देश से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
सुप्रीम कोर्ट का फैसला, राम मंदिर निर्माण को लेकर लोगो में बढ़ा उत्साह   India Alive
Article Name
सुप्रीम कोर्ट का फैसला, राम मंदिर निर्माण को लेकर लोगो में बढ़ा उत्साह India Alive
Description
यूँ तो राम मंदिर निर्माण करवाने का मुद्दा काफी पुराना हो चुका है, लेकिन इस मुद्दे को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट का फैसला सामने आने ही वाला है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment