आतंकी हमले के मद्देनजर प्रदेश की पुलिस हुई पहले से ज्यादा सतर्क
आतंकी हमले होने के बाद पुलिस पहले से काफी ज्यादा अलर्ट हो गई है । प्रदेश के पुलिस ने लगभग 3 जगहों पर संदिग्ध हालत में तीन कारों को पकड़ा है और पुलिस ने इन तीनों कारों को ज़ब्त भी कर लिया है । पंजाब के पठानकोट से आतंकियों के द्वारा इनोवा कार चोरी कर लेने की घटना हाल ही में आई थी । जिसके बाद प्रदेश के पुलिस पहले से काफी ज्यादा सतर्क हो गई थी । सतर्क होने के बाद पुलिस ने झज्जर जिला पुलिस के साथ मिलकर नाकाबंदी किया और जिसकी वजह से तीन गाड़ियां पकड़ी गई है । जिसमें एक इनोवा गाड़ी भी शामिल है । गौरतलब है कि गाड़ी पर ऑन आर्मी ड्यूटी का स्टीकर भी लगा हुआ था ।
नाकाबंदी के दौरान पकड़े गए गाड़ी में पुलिस के बताए गए बयान के दौरान उस में दो युवक थे । जिनको पुलिस बादली चौकी में बैठाकर पूछताछ कर रही है । पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह आर्मी अधिकारी को लेकर आए थे और अधिकारी के साथ दो कुत्ते भी थे । लेकिन वह इस बात को पुलिस को नहीं बताया कि उन्होंने उस आर्मी के अधिकारी को कहां छोड़ा । इसके साथ ही दोनों संदिग्ध व्यक्तियों ने अपना पता भी पुलिस अधिकारियों को गलत बताया । गौरतलब है कि एसएचओ सदर जसबीर सिंह ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें शक है की इन सब के तार आतंकवादी गतिविधि से जुड़े हो सकते हैं ।
एसएचओ सदर जसबीर सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान ही युवकों ने शुरू में ही झूठ बोलना शुरू कर दिया था । जिसके वजह से इन दोनों युवकों पर शक और गहराता चला गया । बाद में गहम छानबीन के बाद युवक के परिजनों को भी इस मामले को लेकर बुलाया गया है । उन्होंने बताया है कि परिजनों के आ जाने पर युवकों को छोड़ दिया जाएगा लेकिन तब तक यह प्रयास किया जा रहा है कि वह इस मामले को लेकर जितने भी महत्वपूर्ण बातें हैं । वह सही सही और सच बता दें । गौरतलब है कि उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी पहचान झांसी के बबीना आर्मी कैंप अखिल और अर्जुन के रूप में पुलिस अधिकारियों को बताएं है।

