‘तेजस’ का फर्स्ट लुक हुआ आउट, पायलट के अवतार में ऐसी लग रही है कंगना
फिल्म ‘तेजस’ का फर्स्ट लुक सामने आया है जिसमें कंगना राणावत महिला पायलट के रूप में नजर आ रही हैं। रॉनी स्क्रूवाला की फिल्म ‘तेजस’ में कंगना का यह रूप बेहद ही दिलचस्प नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर कंगन की टीम ने फिल्म का पहला लुक शेयर किया जिसमें कंगना भारतीय वायुसेना की महिला पायलट की वर्दी में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर कंगन की टीम ने फिल्म का पहला लुक शेयर किया जिसमें कंगना भारतीय वायुसेना की महिला पायलट की वर्दी में नजर आ रही हैं। हाथ में हेलमेट के साथ बेहद ही सक्रियता के साथ कंगना इस पोस्टर में नजर आ रही हैं।
जरूर देखें – साल 2020 की सबसे बड़ी एक्शन फ़िल्म साबित होगी “बागी 3” !
पोस्टर को साझा करते हुए कंगना की टीम में लिखा, वर्दी में रहने वाली सभी बहादुर और दृढ़ इच्छाशक्ति वाली महिलाओं के नाम जो दिन-रात हमारे देश के प्रति समर्पित रहती हैं कंगना अपनी नई फिल्म तेजस में एयर फोर्स की पायलट का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म कब रिलीज होगी इसके बारें में अभी कोई जानकारी नहीं सामने नहीं आई। हालांकि फिल्म को लेकर कंगना बहुत एक्साइटेड हैं। फिल्म की शूटिंग जुलाई से शुरू हो जायेगी

बेहतरीन किरदारों के लिए जानी जाने वाली कंगना अपनी आगामी फिल्म में इस नए अंदाज के साथ हमारे सामने होंगी। गौरतलब है कि बीते दिनों कंगना फिल्म ‘पंगा’ में नजर आई थी। इस फिल्म में वह कबड्डी खिलाड़ी की भूमिका में थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। वहीं इन दिनों वह तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक ‘थलाइवी’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद कंगना ‘तेजस’ की शूटिंग शुरू कर देंगी।
फिल्म की तैयारियों को लेकर उन्होंने कहा था कि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले मुझे कठिन प्रशिक्षण से गुजरना होगा। इसके लिए निर्देशक ने पेशेवर ट्रेनर्स की मदद लेने का फैसला किया है। ताकि मैं असली पायलट की तरह महसूस कर सकूं।

