अगर दिखना चाहते है सुंदर तो ये आसान टिप्स अपनाएं और चेहरे के फैट को घटाएं
इसमें कोई शक नहीं कि जब इंसान का वजन बढ़ने लगता है, तब वह अपने शरीर के बढ़ते हुए वजन को तो कम करने की कोशिश करता है. मगर अपने चेहरे के फैट को कम करने के बारे में भूल जाता है. बहरहाल आज हम आपको कुछ ऐसी आसान टिप्स बताने वाले है जिससे आप अपने चेहरे का फैट कम कर सकते है. जी हां इन आसान टिप्स को अपनाएं और आसानी से अपने चेहरे के फैट को घटाएं. गौरतलब है कि लड़कियां अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए नाजाने कितनी ही चीजों का इस्तेमाल करती है. जिसके कारण उनका चेहरा ठीक होने की बजाय और खराब हो जाता है. ऐसे में इन आसान टिप्स को अपनाने के बाद आपको किसी साइड इफ़ेक्ट का खतरा भी नहीं रहेगा. तो बिना किसी डर के इन टिप्स को आजमाएं और अपने चेहरे के फैट को घटाएं.
ये आसान टिप्स अपनाएं और चेहरे के फैट को घटाएं..
१. फेशियल एक्सरसाइज.. गौरतलब है कि आप अपने चेहरे के फैट को कम करने के लिए फेशियल एक्सरसाइज भी कर सकते है. जी हां अगर आप रोजाना एक्सरसाइज करते है तो अपने डेली रूटीन में फेशियल एक्सरसाइज भी जरूर करे. बता दे कि इस एक्सरसाइज में आपको अपने गालो को अंदर की तरह खींचना है और होंठो को बाहर की तरफ निकालना है. जिससे आपके चेहरे की शेप एकदम मछली की तरह बन जाएगी. बता दे कि आपको करीब आधे घंटे तक इस एक्सरसाइज को करना है. आप चाहे तो एक दिन में दस बार भी इसे दोहरा सकते है. इससे आपको अपने चेहरे में जल्दी फर्क नजर आएगा.
२. रिफाइंड कार्ब्स का सेवन कम करे.. गौरतलब है कि आपको रिफाइंड कार्ब्स जैसे कि सफेद ब्रेड, चावल, केक, शुगर, ड्रिंक्स और सोडा आदि सब का कम सेवन करना चाहिए. दरअसल इन सब में फाइबर की ज्यादा मात्रा पाई जाती है. जिसका असर आपके चेहरे के मोटापे पर भी पड़ता है.
३. च्विंगम चबाएं.. आपको जान कर हैरानी होगी कि च्विंगम चबाने से भी फेस का फैट कम होता है. बता दे कि हर रोज करीब आधे घंटे तक च्विंगम चबाने से आपके चेहरे का फैट कम हो सकता है और ये फैट कम करने का सबसे बेहतरीन तथा आसान तरीका भी है.
बहरहाल अगर आप अपने चेहरे के फैट को कम करना चाहते है तो आज से ही ये आसान टिप्स अपनाएं और अपने चेहरे के फैट को घटाएं.
त्वचा और खूबसूरती से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।


