Featured Article Interesting mythology Opinion हिन्दी लेख 

क्या आप जानते है कि काला धागा क्यों बाँधा जाता है

आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोग अपने शरीर के कुछ खास अंगो जैसे कि अपने हाथ या अपने पैरो या अपने गले में काला धागा बाँध कर रखते है. मगर क्या आप जानते है कि लोगो द्वारा यह काला धागा क्यों बाँधा जाता है. हालांकि आज के समय में पैरो में काला धागा बांधना एक फैशन सा हो गया है. जी हां खास कर लड़कियां अपने पैरो में काला धागा बाँध कर जरूर रखती है. वो इसलिए क्यूकि लड़कियों के लिए पैरो में काला धागा बांधना उनकी खूबसूरती बढ़ाने का ही एक हिस्सा होता है. वही दूसरी तरफ कुछ माता पिता ऐसे भी होते है जो अपने बच्चो को काला धागा पहना देते है.

काला धागा क्यों

काला धागा क्यों बाँधा जाता है..

खास कर जब कोई नया बच्चा जन्म लेता है, तब उसके गले या पैर में काला धागा जरूर बंधा जाता है. मगर वास्तव में काला धागा क्यों बाँधा जाता है, इसके बारे में शायद ही कुछ लोग जानते होंगे. बहरहाल आज हम आपको बताएंगे कि आखिर काला धागा बाँधने के पीछे की असली वजह क्या है. दरअसल जब कोई नया बच्चा जन्म लेता है, तो उसे दुनिया वालो की बुरी नजर से बचाने के लिए ही उसे काला धागा बाँधा जाता है. वैसे भी जब बच्चा पहली बार इस दुनिया में जन्म लेता है, तो उसके चेहरे पर एक अलग सा निखार होता है. ऐसे में हर कोई नवजन्मे बच्चे को प्यार से निहारता है. यही वजह है कि बच्चो को बुरी नजर से बचाने के लिए ही उन्हें काला धागा बाँधा जाता है.

इसके इलावा ऐसा माना जाता है कि काला धागा बाँधने से कोई भी नकारात्मक शक्ति हमारे आस पास नहीं भटकती और हमारे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता रहता है. यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो काला धागा बाँधने से बुरी शक्तियां हमसे दूर ही रहती है. यही वजह है कि लोगो द्वारा शरीर के विभिन्न अंगो पर काला धागा बाँधा जाता है. हालांकि आज के समय में बहुत कम लोग ऐसे होंगे जो इन सब बातों पर यकीन करते होंगे. मगर हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ये बातें अंध विश्वास से नहीं बल्कि लोगो के विश्वास से जुडी हुई है. इसलिए इन्हे भूल कर नजर अंदाज करने की गलती न करे.

हमें उम्मीद है कि इसे पढ़ने के बाद आप समझ गए होंगे कि वास्तव में काला धागा क्यों बाँधा जाता है और इसे बाँधने के पीछे की असली वजह क्या है.

धर्म और तथ्यों से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Related posts

Leave a Comment