Breaking News 

मुंबई जाने वाला जेट एयरवेज का एक विमान उड़ान भरने से पहले अचानक रनवे पर झटके से मुड़ गया

गोवा के दाबोलिम हवाई अड्डे पर मंगलवार तड़के मुंबई जाने वाला जेट एयरवेज का एक विमान उड़ान भरने से पहले अचानक रनवे पर झटके से मुड़ गया। विमान में 161 लोग सवार थे जिनमें से 15 यात्रियों को विमान से बाहर निकालते समय मामूली चोटें आई हैं। घटना सुबह करीब पांच बजे हुई। फ्लाइट 9डब्ल्यू 2374 दुबई से यहां पहुंची और उसे मुंबई के लिए रवाना होना था। विमान उड़ान भरने से पहले अचानक ही रनवे पर फिसल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यात्रियों को बाहर निकालते समय विमान आगे…

Read More