आ रहा है 10 रुपये का नया नोट, जानिए इस ‘चाकलेटी’ नोट की ख़ासियत
भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही 10 रुपये के नए नोट जारी करेगा। ये नए नोट, पुराने 10 के नोटों के साथ ही मान्य होंगे। इन नोटों पर भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर ऊर्जित पटेल के हस्ताक्षर होंगे। पुराने नोटों की तरह नया नोट भी महात्मा गांधी के सीरीज का ही होगा। यह नया नोट चाकलेटी रंग का होगा और इसमे एक तरफ महात्मा गांधी का चित्र तो दूसरी तरफ कोणार्क के सूर्य मंदिर का चक्र रहेगा। जो कि कोणार्क के सूर्य मंदिर की सांस्कृतिक विरासत की महत्ता को बताता है।…
Read More