सर्जिकल स्ट्राइकNews 

सर्जिकल स्ट्राइक की सालगिरह मनाएगी सरकार

केंद्र में बैठी भाजपा सरकार अपने कार्यकाल में किये गए कार्यो का जश्न मनाना चाहती है । सर्जिकल स्ट्राइक केंद्र सरकार का एक महत्वपूर्ण निर्णय रहा है  । इस निर्णय से   भारतीय जवानों को आतंकवादियों के घर में घुस कर उनको मारने की अनुमति मिली । यह एक सफल  सर्जिकल स्ट्राइक था ।
सर्जिकल स्ट्राइक सटीक सैन्य कार्रवाई का ही एक रूप है ।  इस प्रकार के आक्रमण में वायु-बल का इस्तेमाल किया जाता है तो उसमें भी यह कोशिश की जाती है कि सटीक बमबारी की जाए जिसमें आस-पास की सुविधाएँ कम से कम क्षतिग्रस्त हों ।
सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी सालगिरह मनाने में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भी रुचि ले रहे हैं । गौरतलब है कि पीएमओ ने रक्षा मंत्रालय , सूचना और प्रसारण मंत्रालय , मानव संसाधन और कार्मिक मंत्रालय को निर्देश जारी कर दिया है कि सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी सालगिरह को एक भव्य और शानदार समारोह के रूप में देश के कोने-कोने तक पहुँचाये ।
भारतवर्ष के लगभग एक हजार शिक्षण संस्थानों में इस समारोह को मनाने की तैयारी चल रही है । इस समारोह के मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि बच्चों में राष्ट्र के प्रति देश प्रेम की भावना, सेना के प्रति आदर और सेना में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित करना है साथ ही साथ इन कार्यक्रमों के द्वारा भाजपा सरकार अपने विकास कार्यक्रमों और उपलब्धियों को भी जनता के सामने रखना चाहती है जिसका सीधा सीधा फायदा इन्हें 2019 के चुनाव में मिल सके इस प्रकार से साल गिरह के साथ साथ इनका अन्य उद्देश्य चुनाव प्रचार भी करना है ।
सर्जिकल स्ट्राइक पर हो रहे इस प्रकार के समारोह से देश की जनता को यह बताया जाएगा कि केंद्र में स्थित मौजूदा भाजपा सरकार ने मोदी जी के प्रतिनिधित्व में किस प्रकार से भारतीय सेना ने अपने पराक्रम के द्वारा आतंकवादियों का खात्मा किया जिससे की भारतीय सेना को व देश को मन के मुताबिक परिणाम मिल पाया । इसमें इस कार्यक्रम के द्वारा लोगों का ध्यान इस बार पर केंद्रित करना है कि मोदी जी के शासनकाल में देश ने कितना विकास किया है और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मसलों पर आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का निर्णय कितना कारगर साबित हुआ है ।
इसके साथ साथ ही माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी भारतीय सेना के साथ दीवाली मनाने की परंपरा को जारी रखने का निर्णय ले सकते हैं ।

Related posts

Leave a Comment