स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2Bollywood Entertainment News 

‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2’ के वो तथ्य, जो आपको फिल्म देखने पर मजबूर कर देंगे

दोस्तों आज हम बात करने जा रहे है फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2’ के बारे में| वरुण धवन, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे चेहरे बॉलीवुड इंडस्ट्री को देने वाली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ का सीक्वल आ रहा है| इस फिल्म को भी करण जौहर ही बना रहे हैं| लेकिन इस बार फिल्म में दो हीरो की जगह एक हीरो है और दो हीरोइन है| फिर में हीरो ‘टाइगर श्रॉफ’ हैं, जबकि इस फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं चंकी पांडे की खूबसूरत पुत्री ‘अनन्या पांडे’|

आखिर खुल ही गया ‘सुनील शेट्टी’ की फिटनेस का राज़, जानकर रह जाएंगे हैरान

इसके अलावा फिल्म में ‘तारा सुतारिया’ भी हैं| बताया जा रहा है की इस फिल्म का ट्रेलर 12 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा| इससे पहले फिल्म के 2 पोस्टर रिलीज किए जा चुके हैं| जिसमें पहले पोस्टर में प्ले ग्राउंड में 2 स्पोर्ट्स शूज पहने हुए फिल्म के कलाकार एक दूसरे को टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं तो वही दूसरे पोस्टर में टाइगर श्रॉफ कॉलेज के गेट में एंट्री लेते हुए नजर आ रहे हैं|

आदित्य रॉय कपूर :”मैं सिंगल और खुश हूँ”

करण जौहर ने फिल्म का दूसरा पोस्टर शेयर करते हुए कहा लिखा है कि 2019 का बैच इस गेट से एंटर होने के लिए तैयार है और इस बार यह काफी बड़ा होने वाला है| फिल्म 10 मई 2019 को रिलीज होने जा रही है| ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड में दो और हसीनाओं की एंट्री होने जा रही है| अनन्या पांडे जिनके अफेयर्स की चर्चा, आज-कल बॉलीवुड के चॉकलेटी ब्वॉय कार्तिक आर्यन के साथ चल रही है| फिल्म का निर्देशन पुनीत मल्होत्रा संभाल रहे हैं| फिल्म धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई जा रही है|माना जा रहा है की फिल्म में टाइगर श्रॉफ काफी चॉकलेटी अंदाज़ में नज़र आएंगे|

दोस्तों फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2’ के बारे में हमारे द्वारा दी गयी जानकरी आपको कैसी लगी हमे कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखे|

Summary
'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2' के वो तथ्य, जो आपको फिल्म देखने पर मजबूर कर देंगे
Article Name
'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2' के वो तथ्य, जो आपको फिल्म देखने पर मजबूर कर देंगे
Description
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में दो और हसीनाओं की एंट्री होने जा रही है| अनन्या पांडे जिनके अफेयर्स की चर्चा, आज-कल कार्तिक आर्यन के साथ चल रही है|
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment