मीना कुमारी की कहानीBollywood Entertainment Featured Article हिन्दी लेख 

मीना कुमारी की कहानी जान सच में इमोशनल हो जायेंगे आप

ये तो सब जानते है कि मीना कुमारी को बॉलीवुड की ट्रेजेडी क्वीन कहा जाता है। जी हां मीना कुमारी ने बॉलीवुड को एक से बढ़ कर एक कई बेहतरीन फिल्मे दी है। मगर आज हम आपको मीना कुमारी की कहानी से रूबरू करवाना चाहते है। यानि आज हम आपको उनकी असल जिंदगी की कहानी के बारे में कुछ खास बातें बताने वाले है। बता दे कि मीना कुमारी का जन्म एक अगस्त 1933 को हुआ था। इसके इलावा आपको जान कर हैरानी होगी कि मीना कुमारी के बचपन का नाम महजवी बानो था। मगर बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने के बाद इन्होने शायद अपना नाम बदल दिया। यहाँ तक कि जब मीना कुमारी छोटी थी, तब उनके माता पिता की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी।

मीना कुमारी की कहानी

मीना कुमारी की कहानी..

जिसके कारण उनके माता पिता उन्हें अनाथाश्रम की सीढ़ियों पर छोड़ कर चले गए थे। हालांकि जब मीना कुमारी के पिता ने देखा कि उनके शरीर पर चींटियां काट रही है, तब वह अपने बेटी को वापिस अपने घर ले गए और उसका पालन पोषण करने लगे। वही घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण मीना कुमारी ने महज तेरह साल की उम्र में ही फिल्मो में काम करना शुरू कर दिया था। इसके बाद एक फिल्म के सेट पर फिल्म निर्देशक कमाल अमरोही से मीना कुमारी की मुलाकात हुई। बता दे कि मीना कुमारी ने कमाल अमरोही से निकाह कर लिया और तब उनकी उम्र केवल उन्नीस साल थी। मगर उस समय कमाल जी चौंतीस साल के थे।

यहाँ तक कि कमाल अमरोही इससे पहले दो शादियां भी कर चुके थे। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा उन्होंने शादी के कुछ समय बाद मीना कुमारी को भी तलाक दे दिया। हालांकि वह दिल से खुद को मीना कुमारी से दूर न रख सके और उनसे दोबारा निकाह करने की बात कही। मगर तब मुस्लिम धर्मगुरुओ का कहना था कि जब तक मीना कुमारी का हलाला नहीं हो जाता, तब तक वह दोबारा निकाह नहीं कर सकती। जिसके कारण मीना कुमारी का निकाह अमान उल्लाह खान से करवाया गया। जो जीनत अमान के पिता थे। जी हां मीना कुमारी का हलाला होने के बाद ही उन्होंने दोबारा कमाल अमरोही से निकाह किया।

ऐसे में मीना कुमारी ने अपना दर्द ब्यान करते हुए कहा कि उन्हें हलाला जैसी कुप्रथा से गुजरना पड़ा। ऐसे में उनमे और एक वैश्या में क्या फर्क है। यक़ीनन मीना कुमारी की कहानी पढ़ कर आप भी जरूर इमोशनल हो गए होंगे।

बॉलीवुड से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
मीना कुमारी की कहानी जान सच में इमोशनल हो जायेंगे आप   India Alive
Article Name
मीना कुमारी की कहानी जान सच में इमोशनल हो जायेंगे आप India Alive
Description
आज हम आपको मीना कुमारी की कहानी से रूबरू करवाना चाहते है। यानि आज हम आपको उनकी असल जिंदगी की कहानी के बारे में कुछ खास बातें बताने वाले है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment