लाड़ली बहना योजना की अगली किश्त जल्द जारी होगी, जानिये इसके बारे में
हो सकता है इजाफा
इधर सीएम की राशि बढ़ाने के संकेत के बाद संभावना जताई जा रही है की नए साल 2025 से लाडली बहाना योजना की राशि में इजाफा किया जा सकता है। हालाँकि अभी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकि है।
5000 हजार तक होगी राशि
दरअसल हाल ही में इंदौर और शाहपुरा की विजयपुर विधानसभा में अपने भाषण के दौरान सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने लाडली बहन योजना की राशि बढ़ाने का संकेत दिए थे। इंदौर में अपने संबोधन में सीएम ने कहा था की लाडली बहन योजना की शुरुआत में पात्र लाडली बहन को ₹1000 दिए गए थे। इसके बाद यह राशि पर अगर 1250 सो रुपए की गई है। इस राशि में इस राशि में आगे और भी वृद्धि की जाएगी।
खास बात
इसके अलावा उपचुनाव की वोटिंग से पहले भी विजयपुर में सीएम ने कहा था। कि अभी सरकार 1,250 रुपये जमा कर रही है । इसे ( मासिक सहायता ) तीन हजार रुपये से बढ़ाकर 5 हजार रुपये भी किया जाएगा। यह सरकार की नीति है ! इससे पहले अक्टूबर में विजयपुर विधानसभा में सीएम ने कहा थ। कि हमने 1000/- रुपये महीना लाड़ली बहना को देना शुरू किये ! फिर इसे बढ़ाकर 1250/- कर दिए। आने वाले समय में हम इसे 3000/- रुपये महीना तक लेकर जायेंगे, ये हमारा संकल्प है।

