श्रद्धा कपूर की मौसीBollywood Entertainment Featured Article Interesting हिन्दी लेख 

श्रद्धा कपूर की मौसी है बॉलीवुड की यह मशहूर एक्ट्रेस

आज हम बॉलीवुड की उस एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे है, जो रिश्ते में श्रद्धा कपूर की मौसी लगती है। जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि बीते जमाने की मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी वास्तव में श्रद्धा कपूर की सगी मौसी है। दरअसल पद्मिनी कोल्हापुरी, श्रद्धा की माँ शिवांगी की सगी बहन है। यानि इस लिहाज से वह शक्ति कपूर की साली लगती है और शक्ति कपूर उनके जीजा लगते है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि शक्ति कपूर ने पद्मिनी कोल्हापुरी की बहन शिवांगी के साथ शादी की है। अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो शक्ति कपूर की बेटी और उनकी साली दोनों ही बेहतरीन बॉलीवुड एक्ट्रेस है। हालांकि उनकी पत्नी शिवांगी बॉलीवुड की दुनिया से काफी दूर रहती है।

श्रद्धा कपूर की मौसी

श्रद्धा कपूर की मौसी..

वही अगर हम श्रद्धा और उनकी मौसी की बात करे तो उन दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। जी हां श्रद्धा कपूर अक्सर कई जगहों पर अपनी मौसी के साथ घूमती रहती है और उन्हें काफी सपोर्ट भी करती है। यहाँ तक कि श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर भी अपनी साली को काफी सपोर्ट करते है। अब यूँ तो शक्ति कपूर ने कई फिल्मो में विलेन का किरदार निभाया है और कुछ फिल्मो में तो उन्होंने अपनी रियल लाइफ साली को छेड़ा भी है। मगर असल जिंदगी में वह बहुत ही अच्छे जीजा है। बता दे कि पद्मिनी कोल्हापुरी आज कल फ़िल्मी दुनिया से काफी दूर रहती है। इसके इलावा वह सोशल मीडिया पर भी खास एक्टिव नहीं है।

शायद यही वजह है कि अब बॉलीवुड में उनकी धाक कम हो गई है। मगर इसमें कोई दोराय नहीं कि पद्मिनी कोल्हापुरी ने बॉलीवुड को एक से बढ़ कर एक कई बेहतरीन फिल्मे दी है। यहाँ तक कि वह अपनी भांजी को भी एक्टिंग के टिप्स देती है। हालांकि बहुत कम लोग ये बात जानते है कि श्रद्धा कपूर की मौसी बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हारपुरी है। मगर इस जानकारी को पढ़ने के बाद आपको ये तो पता चल ही गया होगा कि बॉलीवुड में भी रिश्तो की कमी नहीं है। बस फर्क केवल इतना है कि बॉलीवुड कलाकार अपने रिश्तो को छुपा कर रखते है, लेकिन वो कहते है न कि मीडिया से कभी कुछ नहीं छुप सकता।

वैसे हम आपको बता दे कि श्रद्धा कपूर अपनी मौसी के बेहद करीब है और उन्हें अपनी माँ की तरह ही प्यार करती है।

बॉलीवुड से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
श्रद्धा कपूर की मौसी है बॉलीवुड की यह मशहूर एक्ट्रेस   India Alive
Article Name
श्रद्धा कपूर की मौसी है बॉलीवुड की यह मशहूर एक्ट्रेस India Alive
Description
वह अपनी भांजी को भी एक्टिंग के टिप्स देती है। हालांकि बहुत कम लोग ये बात जानते है कि श्रद्धा कपूर की मौसी बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हारपुरी है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment