कसौटी 2 फ्लॉपEntertainment Featured Article Social Media Trending हिन्दी लेख 

तो इस वजह से कसौटी 2 फ्लॉप हो रहा है, आप भी एक बार जरूर जाने इसका कारण

गौरतलब है कि टीवी सीरियल्स की रानी कही जाने वाली एकता कपूर ने करीब तीन महीने पहले एक नया शो कसौटी जिंदगी के 2 शुरू किया था। जी हां यह शो कसौटी ज़िन्दगी के का ही दूसरा भाग है। हालांकि आपको ये जान कर बेहद अफ़सोस होगा कि एकता कपूर का यह नया शो कसौटी 2 फ्लॉप हो रहा है। अब यूँ तो एकता कपूर ने बड़े जोर शोर से इस शो की शुरुआत की थी। मगर ऐसा लग रहा है कि यह शो दर्शको को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा। जी हां जब से ये शुरू हुआ है, तभी से इस शो की टीआरपी केवल गिरती ही नजर आ रही है। वैसे आज हम आपको बताएंगे कि आखिर क्यों एकता कपूर का शो कसौटी 2 फ्लॉप हो रहा है और दर्शको को लुभा नहीं पा रहा है।

इस वजह से कसौटी 2 फ्लॉप हो रहा है..

दरअसल इस शो को लेकर दर्शक पहले से ही ये बात जानते थे कि इस शो में पहले सीजन की तरह अनुराग, प्रेरणा और कोमोलिका होंगे। ऐसे में दर्शक ये उम्मीद कर रहे थे कि एकता कपूर इस शो में कुछ नयापन लाएंगी। मगर अफ़सोस कि ऐसा हो न सका। अब यूँ तो इसमें कोई दोराय नहीं कि कसौटी का सीजन 2 एक दमदार प्रेम कहानी का ही हिस्सा है, लेकिन दर्शक इस प्रेम कहानी से पूरी तरह से नहीं जुड़ पा रहे है। जिसके कारण शो के दौरान जो भी ट्विस्ट दिखाए जाते है, वो भी दर्शको को कुछ खास पसंद नहीं आते। बहरहाल अगर आप इस शो को हर रोज देखते है तो आपने इस शो की एक बार जरूर नोटिस की होगी कि इस शो में कोमोलिका की एंट्री के इलावा कुछ भी नया नहीं दिखा रहे है।

यहाँ तक कि जब से यह शो शुरू हुआ है, तब से केवल नवीन और प्रेरणा की शादी का ही ड्रामा दिखाया जा रहा है। शायद इसी वजह से कसौटी 2 फ्लॉप हो रहा है। गौरतलब है कि अपनी घिसी पिटी कहानी के कारण इस शो को सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रोल किया जा चुका है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो फ़िलहाल इस शो की कहानी जबरदस्ती ही दर्शको को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है। जब कि बाकी सीरियल्स में काफी कुछ अलग दिखाया जा रहा है। ऐसे में दर्शक भला इस शो को कैसे पसंद करेंगे। फ़िलहाल इस शो में अनुराग की सगाई का ट्रैक दिखाया जा रहा है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प अब होगा कि अब ये शो कौन सा नया मोड़ लेता है।

बहरहाल हम तो यही उम्मीद करते है कि यह शो अपने पहले सीजन की तरह दर्शको का दिल जीत ले।

टीवी शो की दुनिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
तो इस वजह से कसौटी 2 फ्लॉप हो रहा है, जाने इसका कारण - India Alive
Article Name
तो इस वजह से कसौटी 2 फ्लॉप हो रहा है, जाने इसका कारण - India Alive
Description
हालांकि आपको ये जान कर बेहद अफ़सोस होगा कि एकता कपूर का यह नया शो कसौटी 2 फ्लॉप हो रहा है। अब यूँ तो एकता कपूर ने बड़े जोर शोर से इस शो की शुरुआत की थी।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment