शिवसेनाNews 

शिवसेना और भारतीय जनता पार्टी लड़ सकती है चुनाव साथ साथ

2019 के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि  भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना आने वाले लोकसभा चुनाव में एक साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं । यह अनुमान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार के द्वारा लगाया गया है । उनका मानना है कि अभी हो सकता है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए दोनों साथ में ना आए लेकिन इस बात का अनुमान लगाया जा सकता है कि बीजेपी और शिवसेना आगामी लोकसभा चुनाव में साथ साथ हो सकते हैं ।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले से  भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के संबंध अच्छे नहीं रहे हैं ।  जिसका प्रभाव उन्हें राजनीतिक गलियारों में देखने को भी मिला । इसलिए केंद्र सरकार भारतीय जनता पार्टी हमेशा अपने संबंधों को सुधारने के लिए एक मौके की तलाश कर रही है । इसीलिए केंद्र हमेशा लोकसभा और राज्यसभा विधानसभा चुनावों को एक साथ कराने की संभावनाओं को भी देख रहा है ।
गौरतलब है कि 2018 की शुरुआत में ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य विधानसभा के चुनाव और लोकसभा के चुनाव को एक साथ कराने पर अपना विचार दिया था ।  जिस पर पर एक बहुत बड़ी व्यापक बहस भी  हुई थी और सिरे से खारिज कर दिया गया ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मानना था कि अगर विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव एक साथ कराएं तो इससे धन और समय दोनों की बचत होगी । जिससे की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा ।  उसके साथ साथ चुनाव कराने से चुनाव में होने वाले खर्च का भार भारत देश की जनता की जेब पर पड़ता है । एक साथ चुनाव होने से ऐसा नहीं होगा ।
शरद पवार ने कहा कि बीजेपी और लोकसभा चुनाव के लिए हाथ मिलाने की उम्मीद रख सकते हैं ।  लेकिन हो सकता है कि राज्य विधानसभा चुनाव के लिए एक साथ ना आए ।
 इससे पहले शिवसेना ने इस बात को स्पष्ट कर दिया था कि 2019 के लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में वह किसी भी पार्टी का साथ नहीं लेगी और ना ही किसी पार्टी को अपना साथ देगी ।  वह चुनाव अकेले अपने दम पर लड़ना चाहेंगे ।

Related posts

Leave a Comment