भारत का संवेदनशील बदलाFeatured Article News Security Trending हिन्दी लेख 

भारत का संवेदनशील बदला, हमले के दौरान नहीं ली किसी भी मासूम की जान

बता दे कि आज सुबह करीब साढ़े तीन बजे भारत देश ने पाकिस्तान से पुलवामा हमले का बदला ले ही लिया। जी हां हमारी इंडियन एयरफोर्स ने ये साबित कर दिया कि अगर भारत कुछ ठान ले, तो वो करके ही रहता है। हालांकि यह भारत का संवेदनशील बदला था। वो इसलिए क्यूकि हमारी भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आंतकवादियों की तरह किसी भी आम नागरिक या किसी भी मासूम व्यक्ति की जान नहीं ली। आपको जान कर ख़ुशी होगी कि इस सर्जिकल स्ट्राइक में केवल उन्ही लोगो का खात्मा हुआ है, जो वास्तव में आंतकवादी थे। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो हमारे भारतीय जवानो ने बदला लेने के दौरान भी आम लोगो की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा था।

भारत का संवेदनशील बदला

भारत का संवेदनशील बदला..

http://पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया, कच्छ बॉर्डर पर फिर से भारतीय वायुसेना ने दिखाया अपना जोश

शायद यही वजह है कि हमारा भारत देश बाकी सभी देशो से ज्यादा बड़ा और महान देश माना जाता है। वही अगर खबरों की माने तो इस सर्जिकल स्ट्राइक में भारतीय वायुसेना ने करीब एक हजार किलो बम गिराएं थे। जिसके बाद न केवल जैश ए मोहम्मद का कैंप बल्कि तीन से भी ज्यादा आंतकवादी मारे गए थे। जी हां इस सर्जिकल स्ट्राइक का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है, कि इस हमले के बाद पाकिस्तान भी बुरी तरह से सहम गया है। यही हमारे भारत देश की असली ताकत है। हालांकि भारत का संवेदनशील बदला देख कर पाकिस्तान की बोलती भी बंद हो चुकी है। वो कहते है न कि जब ताकत और दिमाग एक साथ मिल जाएँ तो भारत के सामने कोई देश नहीं टिक सकता और ये बात भारत ने बखूबी साबित की है।

इसके साथ ही हम आपको बता दे कि भारतीय एयरफोर्स ने केवल उन्ही इलाको पर हमला किया था, जहाँ आंतकवादियों ने डेरा डाला हुआ था।

भारत देश और भारतीय वायुसेना से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
भारत का संवेदनशील बदला, हमले के दौरान नहीं ली किसी भी मासूम की जान   India Alive
Article Name
भारत का संवेदनशील बदला, हमले के दौरान नहीं ली किसी भी मासूम की जान India Alive
Description
हालांकि यह भारत का संवेदनशील बदला था। वो इसलिए क्यूकि हमारी भारतीय सेना ने पाकिस्तानी आंतकवादियों की तरह किसी भी आम नागरिक या किसी भी मासूम व्यक्ति की जान नहीं ली।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment