Crime Economy Featured Article News politics Trending हिन्दी लेख 

रॉबर्ट वाड्रा के सीक्रेट ईमेल ट्रैक हुए, मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा खुलासा

ये तो सब को मालूम है कि रॉबर्ट वाड्रा आज कल मनी लॉन्ड्रिंग केस में बुरी तरह से फंसे हुए है। मगर अब इस केस को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। जी हां इस खुलासे के अनुसार अब धीरे धीरे रॉबर्ट वाड्रा के सीक्रेट ईमेल सामने आ रहे है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस केस के सिलसिले में रॉबर्ट वाड्रा एक बार फिर से प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए थे। इस दौरान उनके वकील सबसे पहले ईडी के दफ्तर पहुंचे थे। हालांकि इससे पहले बुधवार को भी रॉबर्ट वाड्रा और उनके वकील ईडी के दफ्तर पहुंचे थे। मगर तब इस केस को लेकर कोई भी खास चीज ईडी के हाथ नहीं लगी थी। जिसके कारण ईडी ने दोबारा रॉबर्ट वाड्रा को अपने दफ्तर बुलाया।

रॉबर्ट वाड्रा के सीक्रेट

रॉबर्ट वाड्रा के सीक्रेट..

इसके इलावा आपको जान कर हैरानी होगी कि इससे पहले तो प्रियंका गांधी खुद रॉबर्ट को ईडी के दफ्तर छोड़ने के लिए गई थी, लेकिन इस बार प्रियंका गाँधी रॉबर्ट के साथ नहीं थी। इसके साथ ही हम आपको बता दे कि जहाँ बुधवार को पांच घंटे तक पूछताछ की गई। वही दूसरी तरफ इस बार करीब छह घंटे तक ईडी के अधिकारियों ने वाड्रा से काफी लम्बी पूछताछ की। शायद यही वजह है कि अधिकारियों के एक के बाद एक कड़े सवाल सुन कर वाड्रा भी घबरा गए थे। वही अगर सूत्रों की माने तो ईडी सूत्रों के अनुसार रॉबर्ट वाड्रा ने संजय भंडारी के रिश्तेदार यानि सुमित चड्ढा को कुछ ईमेल किए थे।

केवल इतना ही नहीं इसके इलावा सुमित चड्ढा ने संजय भंडारी और रॉबर्ट वाड्रा को इन ईमेल्स के जवाब भी दिए थे। दरअसल रॉबर्ट वाड्रा इन ईमेल्स के द्वारा ही अपनी प्रॉपर्टी की बात को आगे बढ़ा रहे थे। जी हां रॉबर्ट वाड्रा ने ईमेल के जवाब में अपनी प्रॉपर्टी को लेकर कुछ खास निर्देश दिए थे। बता दे कि पूछताछ के दौरान ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा को इन्ही ईमेल्स की कॉपी दिखाई थी। जिसे देख कर रॉबर्ट वाड्रा के भी होश उड़ गए थे। अब जाहिर सी बात है कि जब किसी का सीक्रेट इस तरह से सामने आएगा, तो कोई भी व्यक्ति सकपका ही जाएगा। इसके साथ ही ईडी ने इस बात का दावा भी किया है कि उन्होंने रॉबर्ट वाड्रा के सीक्रेट ईमेल ट्रैक कर लिए है।

हालांकि अब ये केस कौन सा नया मोड़ लेगा, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

राजनीति से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
रॉबर्ट वाड्रा के सीक्रेट ईमेल ट्रैक हुए, मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा खुलासा    India Alive
Article Name
रॉबर्ट वाड्रा के सीक्रेट ईमेल ट्रैक हुए, मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा खुलासा India Alive
Description
मगर अब इस केस को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। जी हां इस खुलासे के अनुसार अब धीरे धीरे रॉबर्ट वाड्रा के सीक्रेट ईमेल सामने आ रहे है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment