Entertainment Featured Article News Trending 

साड़ी में क्यों नज़र आईं सपना चौधरी

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी के बारे में तो आप सभी लोगों ने सुना होगा क्योंकि उनके डांस के दीवाने आज करोड़ों की संख्या में पहुंच चुके हैं। यही नहीं सपना चौधरी जब स्टेज परफॉर्मेंस करने के लिए मंच पर आती हैं तो लोगों की धड़कन रुक जाती हैं क्योंकि उनके डांस स्टेप में इतनी ताकत होती है कि वह लोगों को अपने डांस के जरिए कुछ समय के लिए रोक देती हैं। लेकिन इन दिनों सपना चौधरी का एक नया लुक वायरल हो रहा है जो काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। जी हां, सपना चौधरी साड़ी में नजर आईं हैं, और उनका यह लुक जल्दी नहीं दिखाई देता है।

कैसी लग रही हैं सपना चौधरी –

बीजेपी को सपोर्ट करने क्यों पहुंची सपना चौधरी

 

सपना चौधरी साड़ी में नजर आईं हैं और निश्चित तौर पर साड़ी में हर एक महिला खूबसूरत ही नजर आती है तो हरियाणवी डांसर भला इस खूबसूरती से कैसे दूर रह पाती । जी हां, सपना चौधरी साड़ी में नजर आईं हैं और उन्होंने हरे रंग की पीले बॉर्डर में एक साड़ी पहन रखी है जो उन पर खूबसूरत लग रही है। उनकी खूबसूरती का आलम आप इसी बात से भांप सकते हैं कि जब उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर लीक हुई तो देखते ही देखते यह ट्रेंड करने लगी और लोगों ने उसे जमकर शेयर किया, क्योंकि अक्सर सपना चौधरी सलवार सूट में ही नजर आती है जो हरियाणा में सबसे ज्यादा पहना जाता है। यही वजह है कि सपना चौधरी साड़ी में नजर आईं तो लोगों ने उनके इस लुक को जमकर शेयर किया और उनके पहनावे की तारीफ भी की।

 

तो यह थी सपना चौधरी के कांग्रेस ना ज्वाइन करने की सबसे बड़ी वजह

 

‘सपना चौधरी’ का ये हॉट लुक जम कर हो रहा वायरल

 

गौरतलब है कि इससे पहले सपना चौधरी लोकसभा चुनाव 2019 में भी खूब चर्चा का विषय बनी हुई थी क्योंकि उस दौरान उन्होंने कांग्रेस की कथित रूप से सदस्यता ग्रहण की थी जिसके बाद कांग्रेस ने उनका कच्चा चिट्ठा खोलते हुए उनके सदस्यता फॉर्म को भी दिखाया था। उसके तुरंत अगले दिन ही सपना चौधरी मनोज तिवारी से मिलने पहुंच गईं और तब यह सुर्खियां चारों तरफ फैल गईं कि सपना जल्द ही बीजेपी ज्वाइन कर सकती हैं। लोकसभा चुनाव में सपना चौधरी का यह मुद्दा काफी दिनों तक गर्माया था लेकिन अब सपना चौधरी साड़ी में नजर आई हैं तो उनके इस लुक की तारीफ उनके फैन ही कर रहे हैं।

Related posts

Leave a Comment