सपना चौधरी कांग्रेसBreaking News Sports Trending लोकसभा 2019 

तो यह थी सपना चौधरी के कांग्रेस ना ज्वाइन करने की सबसे बड़ी वजह

सपना चौधरी हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांसर है यह बात तो आप सभी जानते हैं और पिछले दिनों उनके कांग्रेस में ज्वाइन होने को लेकर जो हंगामा खड़ा हुआ उससे भी आप वाकिफ होंगे एक ओर जहां कांग्रेस ने इस बात की हामी भरी कि सपना चौधरी ने कांग्रेस ज्वाइन कर लिया है तो वहीं सपना चौधरी ने इस बारे में इंटरव्यू दिया और बोला कि उन्होंने कांग्रेस को ज्वाइन नहीं किया है।
 क्या थी सपना के इनकार करने की वजह – 
सपना चौधरी के अगर दोस्तों की बात करें तो उसमें हरियाणा के मशहूर कलाकार देव कुमार देवा का नाम आपने जरूर सुना होगा अब देव कुमार देवा ने एक इंटरव्यू देने के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि सपना चौधरी कांग्रेस की सदस्यता लेने अवश्य गई थी लेकिन उम्र 30 साल होने के कारण उन्हें सदस्यता नहीं मिल सकी।
हालांकि इस बयान के पीछे सदस्यता से न जुड़ने का क्या लॉजिक है यह तो अभी तक नहीं साफ हो सका है लेकिन इस बारे में एक खुलासा यह भी किया गया है कि जब सपना चौधरी की माँ से इस बारे में फोन पर पूछा गया तो उन्होंने इस बात पर मुहर लगा दी कि, हां कुछ ऐसी ही वजह थी जिसकी वजह से सपना चौधरी को कांग्रेस के सदस्यता नहीं मिली।
हालांकि कांग्रेस की सदस्यता से इनकार करने के बाद सपना चौधरी ने दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी से भी मुलाकात की जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर देखते ही देखते बड़ी तेजी से वायरल हुई और यह अफवाह आने लगी कि सपना चौधरी जल्द ही बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं। फिलहाल सपना चौधरी की कांग्रेस सदस्यता प्रकरण में अभी भी अच्छा खासा ड्रामा चल रहा है जो शायद चुनाव बाद ही थमेगा।
गौरतलब है कि सपना चौधरी ने मीडिया को इंटरव्यू देखकर जब यह कहा कि उन्होंने कांग्रेस को ज्वाइन नहीं किया है तो इसके बाद जबर्दस्त हंगामा खड़ा हुआ और कांग्रेस की ओर से सपना के उस सदस्यता फॉर्म का खुलासा मीडिया के सामने किया गया जिसे सपना चौधरी ने खुद अपने हाथों से भरा था और जिस कांग्रेस की सदस्यता वाले फोन पर सपना के हस्ताक्षर भी थे लेकिन अब इस मामले में यह एक बड़ा खुलासा हुआ है जिससे यह बात स्पष्ट हो रही है कि आखिर सपना चौधरी के कांग्रेस न ज्वाइन करने की सबसे बड़ी वजह क्या थी।

Related posts

Leave a Comment