sanjay leela bhansaliBollywood Entertainment Featured Article 

ये फिल्म मेकर्स बना सकते है “पुलवामा अटैक” पर फिल्म

दोस्तों,14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा अटैक में हुए आतंकी हमले में 40 से ज्यादा जवान शहीद हुए। इस हमले का बदला लेते हुए और जवाबी कार्रवाई करते हुए भारतीय वायु सेना ने आतंकी संगठन जैश-ऐ-मोह्हमद के पाकिस्तान स्थित ठिकानो को ध्वस्त कर दिया।इसके बाद भारतीय सीमा में घुस आये पाकिस्तानी विमान को धूल चटाते हुए भारतीय वायु सेना का एक विमान पाकिस्तान की ज़मीं पर क्रैश हो गया। उस विमान को वायु सेना के एक्सपर्ट पायलट अभिन्दन वर्धमान उड़ा रहे थे। विमान के क्रैश हो जाने के बाद भारतीय पायलट अभिनन्दन पाकिस्तानी फौज की कैद में आ गए। वहाँ उनके साथ क्या-क्या हुआ, किस तरह के ब्यान उन्होंने दिए या उनसे दिलवाये गए।
और इस सारी घटना के बाद पाकिस्तानी फौज ने भारतीय पायलट अभिनन्दन को बाघा-अटारी बॉर्डर पर 1 मार्च की रात 09:20 पर भारत को सौप दिया।

udi

पुलवामा अटैक की इस सारी घटना को कई सारे बड़े फिल्म मेकर्स एक फिल्म के रूप में बनाना चाहते है। संजय लीला भंसाली, भूषण कुमार, अभिषेक कपूर ये कुछ ऐसे नाम है, जो इस विषय पर फिल्म बनाना चाहते है। कालांतर में इन सारे फिल्म मेकर्स ने अपनी फिल्मो से ये साबित किया है की फिल्मे ना सिर्फ पैसा कमाने का एक जरिया होती है बल्कि साथ ही साथ उस घटना से जुडी कई सारी ऐसी बातें भी हमे बताती है, जिससे आज-कल की युवा पीढ़ी नावाकिफ है।

http://अक्षय कुमार बनेगे “सूर्यवंशी”,जाने पूरी खबर

सर्जिकल स्ट्राइक पर बनी विक्की कौशल और यामी गौतम स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘उडी-दी सर्जिकल स्ट्राइक’ इस बात का ताजा उदहारण है। ‘मुंबई मिरर’ की खबर के मुताबिक इन फिल्मो से होने वाले प्रॉफिट का एक बड़ा हिस्सा भारतीय सेना के वेलफेयर फण्ड को समर्पित किया जाएगा और फिल्म शहीदो के परिवार के लिए एक ट्रिब्यूट होगा।
फिलहाल फिल्म मेकर्स के अनुसार फिल्म की पूरी कहानी पर रिसर्च और कास्टिंग पर काम चल रहा है और जैसे ही सब कुछ तय होता है, फिल्म मेकर्स की तरफ से एक बड़ी घोषणा की जायेगी।

Summary
ये फिल्म मेकर्स बना सकते है "पुलवामा अटैक" पर फिल्म -India Alive
Article Name
ये फिल्म मेकर्स बना सकते है "पुलवामा अटैक" पर फिल्म -India Alive
Description
पुलवामा अटैक की इस सारी घटना को कई सारे बड़े फिल्म मेकर्स एक फिल्म के रूप में बनाना चाहते है।ब्लॉकबस्टर फिल्म 'उडी-दी सर्जिकल स्ट्राइक' इस बात का उदहारण है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment