गुजरात हिंसा के मामले पर संबित पात्रा ने कांग्रेस को घेरा
गुजरात मे उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगो पर होने वाली हिंसा खत्म होने का नाम नही ले रही है । यह एक सियासी संग्राम के रूप ले चुका है जिस पर सियासी रोटियाँ सेकी जा रही है । एक तरफ जहाँ भारतीय जनता पार्टी इस हिंसा के लिये कांग्रेस को जिम्मेदार ठहरा रही है । वही दूसरी तरफ कांग्रेस इस हिंसा के भारतीय जनता पार्टी पर ठीकरा फोड़ रही है ।
गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी जिनकी कर्मस्थली गुजरात है । वहाँ पर उत्तर भारतीयों पर हमले किये जा रहे है । जिसके वजह से लगभग बीस हज़ार प्रवासी हमले से प्रभावित होकर अपने घरों को लौट रहे है । गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगो को सुरक्षा का भरोसा दिलाया है और इस मसले पर उन्होंने दोनों राज्यो के मुख्यमंत्री से भी बात की है । उन्होंने दोनों राज्यो के मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया है कि उत्तर भारत के लोगो को कुछ नही होगा । इसके साथ उन्होंने लोगो से गुजरात वापस लौटने की अपील भी की है ।
उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगो पर होने वाली हिंसा
भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि आने वाले चुनावों में अपने वोट बैंक को बढ़ाने के लिए हमले कराए है । उन्होंने कहा कि काँग्रेस परिवार एक ऐसा परिवार है जो सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते है । कांग्रेस की हालत इस समय इस देश मे ठीक वैसे ही हो गयी है जैसे बिन पानी के मछली । ऐसे स्थिति में कांग्रेसी सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर सकती है । यह तक कि कांग्रेस किसी का अहित करने से भी पीछे नही हटेगी । संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस ने केवल इस लिए हमले करवाये है ताकि वो राहुल गाँधी को राजनीति के क्षेत्र में और बड़े पैनल पर लॉन्च कर सके ।
गौरतलब है कि गुजरात मे हो रहे उत्तर भारत के लोगो ओर हमले के पीछे कांग्रेस के विधायक अल्पेश ठाकुर का नाम उछल रहा है । इसका मुख्य कारण यही है कि अल्पेश ठाकुर ही इह व्यक्ति है जिन्होंने उत्तर प्रदेश और बिहार और बाहर से आये लोगो के ख़िलाफ़ विरोध की शुरुआत की थी ।

