जाने, आखिर क्यों नहीं होते ‘सलमान खान’ की फिल्मो में किसिंग सीन?
दोस्तों, हम बात करने जा रहे हैं, बॉलीवुड के सुपरस्टार ‘सलमान खान’ के बारे में। उनकी फिल्मों में हमें जबरदस्त एक्शन देखने को तो मिलता है, उनकी फिल्मों में रोमांस भी एक हद तक होता है लेकिन किसिंग सीन कभी नहीं होता। क्या आपने कभी सोचा है की सलमान भाई की फिल्मो में किसिंग सीन क्यों नहीं होता। चलिए आज हम आपको बताते हैं इसके पीछे का कारण!!
सोशल मीडिया पर आग लगा रही है ‘सोनाक्षी सिन्हा’ की ये हॉट फोटोज
दोस्तों, दरअसल सलमान खान का मानना है कि सफलता के लिए, वो कभी भी पर्दे पर किसिंग सीन या नग्नता का सहारा नहीं लेना चाहते हैं और वो कोई भी ऐसा शॉट अपनी फिल्म में नहीं डालना चाहते है। जिसे देखकर ऑडियंस असहज हो जाए। शायद यही कारण है कि वो सभी उम्र के लोगों के चहेते स्टार है। सलमान के अनुसार जब भी फिल्म स्क्रीन पर कोई किसिंग सीन आता है तो वह थोड़ा अजीब महसूस करते हैं। उनका कहना है कि चाहे स्क्रिप्ट की डिमांड कितनी भी क्यों ना हो लेकिन फिर भी स्क्रिप्ट की डिमांड के चलते वह अपनी फिल्मों में कभी भी किसिंग सीन नहीं करेंगे।
फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में ये रोल करते नज़र आएंगे ‘पंकज त्रिपाठी’
उनका कहना है कि मैं हमेशा से अपना ध्यान साफ-सुथरे सिनेमा की तरफ रखना चाहता हूं। सलमान ने कहा कि मैं चाहता हूं कि हमारे समाज में ऐसी फिल्में हो जिसमें एक्शन हो, रोमांस हो और पूरा परिवार उसे साथ बैठ कर देख सके और मैं इस चीज को बनाए रखना चाहता हूं। अभी कुछ समय पहले सलमान खान ने ‘भारत’ फिल्म की शूटिंग पूरी की है। यह फिल्म इसी साल ईद के मौके पर रिलीज की जा रही है। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा ‘कैटरीना कैफ’, ‘दिशा पटानी’, ‘जैकी श्रॉफ, ‘तब्बू’, ‘सुनील ग्रोवर’ मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। सलमान इन दिनों ‘दबंग 3’ की शूटिंग में बिजी हैं। जिसका गाना अभी कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर लीक हो गया था।

Writer, Storyteller, Dreamer




