NotebookBollywood Entertainment Featured Article News 

एक और नया चेहरा लांच कर रहे भाईजान, जाने पूरी जानकारी

सलमान खान, जिनको इंडस्ट्री में सभी लोग भाईजान के नाम से जानते है| एक बार फिर से नया चेहरा लांच करने जा रहे है,जिसका नाम है ज़हीर इक़बाल| ज़हीर इक़बाल, सलमान के बचपन के दोस्त इक़बाल के बेटे है| जिस फिल्म के ज़रिये ज़हीर को लांच किया जा रहा है, उस फिल्म का नाम “नोटबुक” है| जिसमे ज़हीर के ऑपोज़िट है, सलमान के ख़ास दोस्त मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन बहल| फिल्म को डायरेक्ट किया है “नितिन कक्कड़” ने| नितिन इससे पहले “फिल्मिस्तान” और “मित्रो” जैसी फिल्मे डायरेक्ट कर चुके है| “फिल्मिस्तान” को 60 वें नेशनल अवार्ड्स में बेस्ट फीचर फिल्म का अवार्ड मिल चुका है|
Notebook
“नोटबुक” फिल्म की  पृष्ठ्भूमि कश्मीर की है और फिल्म में एक अजीब ढंग की प्रेम कहानी दिखाई गयी है| जिसमे एक लड़की स्कूल में पढ़ाती है और उसके पास एक नोट बुक है, जिसमे वो अपनी ज़िंदगी से जुड़े अनुभवों को, फीलिंग्स को साझा करती है| उसके जाने के बाद एक नया टीचर वहाँ पर आता है, जो एक्स-आर्मी मैन है| वो उस नोटबुक को पढ़कर लड़की के प्रति एक अजीब-सा आकर्षण महसूस करता है| वो भी अपनी फीलिंग्स उस नोटबुक में लिखने लगता है| एक दिन वही लड़की वापिस उसी स्कूल में लौटती है और वो लड़के के लिए एक ख़ास कनेक्शन महसूस करती है|
 फिल्म की कहानी थाईलैंड की फिल्म “टीचर्स डायरी” से इंस्पायर्ड बताई जा रही है| बताते चले की फिल्म रिलीज़ से पहले ही मुसीबतो में फँस गयी थी| क्यूकी फिल्म में एक गाना “आतिफ असलम” ने भी गाया है और पुलवामा अटैक के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को बैन किया जा रहा है| बाद में ये गाना किसी दूसरे सिंगर से रिकॉर्ड कराया गया|
बहरहाल, फिल्म 29 मार्च को सिनेमाघरों में लग जायेगी और उम्मीद है की दर्शको को ये नई कहानी पसंद आएगी
Summary
एक और नया चेहरा लांच कर रहे भाईजान, जाने पूरी जानकारी
Article Name
एक और नया चेहरा लांच कर रहे भाईजान, जाने पूरी जानकारी
Description
"नोटबुक" फिल्म की  पृष्ठ्भूमि कश्मीर की है और फिल्म में एक अजीब ढंग की प्रेम कहानी दिखाई गयी है| जिसमे एक लड़की स्कूल में पढ़ाती है
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment