सोनाली बेंद्रे से बेहद प्यारBollywood Cricket Entertainment Featured Article Interesting हिन्दी लेख 

सोनाली बेंद्रे से बेहद प्यार करता था पाकिस्तान का यह क्रिकेटर

आज हम आपको उस पाकिस्तानी क्रिकेटर के बारे में बताने जा रहे है, जो बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे से बेहद प्यार करता था। जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि यह क्रिकेटर सोनाली बेंद्रे के प्यार में इतना पागल हो गया था कि उन्हें किडनैप तक करने के लिए भी तैयार हो गया था। हमें यकीन है कि उस पाकिस्तानी क्रिकेटर का नाम जान कर आप भी चौंक जायेंगे। दरअसल हम यहाँ किसी और की नहीं बल्कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर की बात कर रहे है। जो कई साल पहले सोनाली बेंद्रे को अपना दिल दे बैठे थे।

सोनाली बेंद्रे से बेहद प्यार

सोनाली बेंद्रे से बेहद प्यार..

http://विराट कोहली से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के इस खिलाडी के साथ था अनुष्का शर्मा का अफेयर

गौरतलब है कि यह सब बातें शोएब अख्तर ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान कही थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें सोनाली बेहद पसंद थी। इसके इलावा शोएब ने ये भी बताया था कि जब वह भारत के दौरे पर आएं थे, तब उनकी और सोनाली की पहली मुलाकात हुई थी। बस तभी से उन पर सोनाली बेंद्रे का कुछ ऐसा जादू छा गया था कि वह सोनाली के साथ जिंदगी बिताना चाहते थे। हालांकि ये बात अलग है कि सोनाली से इतना प्यार करने के बावजूद भी वह सोनाली से अपने दिल की बात नहीं कह पाएं।

यहाँ तक कि इन दोनों की प्रेम कहानी भी काफी सामान्य तरीके से ही खत्म हो गई। अब जाहिर सी बात है कि जब आपका प्यार एक तरफा होगा और आप एक नजर के आकर्षण को प्यार का नाम दे देंगे, तो उस प्यार का ऐसा अंजाम होना तो लाजिमी है। इसका मतलब ये है कि अगर शोएब वास्तव में सोनाली से प्रेम करते, तो वह केवल बातों के शेर नहीं बनते, बल्कि अपनी प्रेम कहानी को पूरा जरूर करते। मगर अफ़सोस कि ऐसा हो नहीं सका।

वैसे इसमें कोई दोराय नहीं कि पहली नजर में ही सोनाली बेंद्रे को देखने के बाद शोएब अख्तर सोनाली बेंद्रे से बेहद प्यार करने लगे थे, लेकिन आगे जा कर वो केवल आकर्षण वाला प्यार ही साबित हुआ।

बॉलीवुड इंडस्ट्री और क्रिकेट से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
सोनाली बेंद्रे से बेहद प्यार करता था पाकिस्तान का यह क्रिकेटर   India Alive
Article Name
सोनाली बेंद्रे से बेहद प्यार करता था पाकिस्तान का यह क्रिकेटर India Alive
Description
आज हम आपको उस पाकिस्तानी क्रिकेटर के बारे में बताने जा रहे है, जो बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे से बेहद प्यार करता था।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment