जल्द ही आने वाली है ‘सैफ अली खान’ की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत पुलिस’
दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे हैं ‘सैफ अली खान’ की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत पुलिस’ के बारे में। जिसका फर्स्ट लुक अभी कुछ दिन पहले ही रिलीज हुआ है। खबर ये है की ये एक कॉमेडी फिल्म होगी। इसलिए 3D में तैयार किया गया है। फिल्म में सैफ अली खान के अलावा ‘अली फजल’ और दंगल फिल्म से हमे अपनी एक्टिंग का कायल करने वाली ‘फातिमा सना शेख’ भी अहम भूमिका निभाएंगे।
तो इस कारण से नहीं कर रही है ‘अनुष्का शर्मा’ फिल्मो में काम|
कास्ट की बात करे तो पहली बार यह तीनों एक साथ किसी फिल्म में साथ काम करते नज़र आ रहे हैं। इस फिल्म को डायरेक्ट किया है ‘पवन कृपलानी’ ने। पवन इससे पहले ‘फोबिया’ और ‘Ragini MMS’ फिल्म बनाई थी। पवन का कहना है की उनका फेवरेट जोन ‘थ्रिलर’ और ‘हॉरर’ रहा है। पवन पहली बार किसी कॉमेडी फिल्म को डायरेक्ट करने जा रहे हैं।
फिल्म के डायरेक्टर का कहना है कि इस कहानी पर मैं काफी दिनों से काम कर रहा था और सैफ, फातिमा और अली फजल से बेहतर इस फिल्म के लिए कोई कैरेक्टर नहीं मिल सकता था। इस फिल्म को पवन के साथ ‘अनुभव पाल’, ‘सुमित भटेजा, ‘पूजा लड्ढा सूद’ ने मिलकर लिखा है। अगस्त से फिल्म की शूटिंग शुरू हो रही है और यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
‘पंकज त्रिपाठी’ के घर से जुडी ये हक़ीक़त जानकर रह जाएंगे हैरान
2005 में आयी फिल्म ‘हम तुम’ के लिए नेशनल अवार्ड जीत चुके सैफ इससे पहले फिल्म ‘बाजार’ में नज़र आये थे| जिसमे उन्होंने गुजराती बिजनेसमैन का किरदार निभाया था| फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कोई ख़ास कमल नहीं दिखा पाई थी| फिलहाल सैफ अली खान की पूरी उम्मीदे इस फिल्म से है| देखते है की ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कितना कमल दिखा पाती है|
दोस्तों आपको ‘सैफ अली खान’ के बारे में, हमारा द्वारा दी गयी जानकारी कैसी लगी? हमे कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिख भेजे|

Writer, Storyteller, Dreamer





