आईपीएल 2019 में इस क्रम पर बल्लेबाजी करने आएंगे रोहित शर्मा
आईपीएल का 12वां संस्करण 23 मार्च 2019 से शुरू होने जा रहा है। आईपीएल का सबसे पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में होने जा रहा है। लेकिन इसी बीच रोहित शर्मा ने अपनी रणनीति जाहिर की है।
पारी की शुरुआत करेंगे रोहित शर्मा –
रोहित शर्मा ने आईपीएल 2019 में मैदान पर उतरने को लेकर अपने स्थान के बारे में कहा है कि “बल्लेबाजी को लेकर मेरी सोच बिल्कुल साफ है, मैं टीम के लिए मध्यक्रम में भी बल्लेबाजी कर चुका हूं और ओपनिंग में भी.. . टीम को जहां भी मेरी जरूरत पड़ेगी मैं उस जगह पर खेलने के लिए तैयार हूं। रोहित शर्मा ने आगे कहा है कि, “लेकिन इस वर्ष मैं आईपीएल के सभी मैचों में पारी की शुरुआत करूंगा।
मैं भारत के लिए ओपनिंग करता हूं और मुझे इसी स्थान पर काफी सफलता मिली है और मैं इसे अप्रैल में जारी रखना चाहूंगा।
मुंबई इंडियंस टीम के डायरेक्टर जहीर खान ने कहा है कि हमें ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी जो मध्यक्रम में अनुभवी हो साथ ही मैच में जीत दिलाने वाला भी हो और युवी से बेहतर कोई नहीं हो सकता है। इसका मतलब है कि रोहित शर्मा के स्थान पर इस बार युवराज सिंह होंगे।
आईपीएल 2019 में मुंबई की टीम को खिताबी जीत का दावेदार भी माना जा रहा है क्योंकि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस टीम ने अब तक तीन बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है,
तो इस बार भी रोहित शर्मा की पूरी कोशिश रहेगी कि वह चौथी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम करें। आईपीएल का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अभी तक एक भी बार खिताब नहीं जीता है।

Former Desk Web Journalist – Aaj Ka Reporter
Former Desk Web Journalist – Live Samachar
Former Video Editor- Prabhatam Advertising
Desk Web Journalist – YouthExpress.in
Summary

Article Name
आईपीएल 2019 में इस क्रम पर बल्लेबाजी करने आएंगे रोहित शर्मा
Description
आईपीएल का 12वां संस्करण 23 मार्च 2019 से शुरू होने जा रहा है। आईपीएल का सबसे पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में होने जा रहा है।
Author
SOMENDRA SINGH
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo


