तिल, मस्सो से छुटकाराFeatured Article health Interesting Opinion हिन्दी लेख 

तिल मस्सो से छुटकारा पाने के लिए केवल यह आसान उपाय आजमाएं और बिना दर्द के राहत पाएं

कहते है कि अगर चेहरे पर तिल या मस्से हो तो इससे इंसान के चेहरे की खूबसूरती एकदम बिगड़ जाती है। अब यूँ तो मस्से या तिल इंसान के शरीर के किसी भी अंग पर हो सकते है, लेकिन अगर ये चेहरे पर हो तो सबसे ज्यादा खराब लगते है। ऐसे में तिल मस्सो से छुटकारा पाने के लिए हम आपको वो आसान उपाय बताएंगे, जिससे आपको बिना किसी दर्द के इनसे राहत मिल जाएगी। गौरतलब है कि इससे छुटकारा पाने के लिए आपको हर रोज विटामिन ई ऑयल में अदरक मिला कर अपने मस्से पर लगाना है।

तिल, मस्सो से छुटकारा

तिल मस्सो से छुटकारा.. 

बता दे कि इससे महज दो हफ्तों में ही आपको मस्सो से छुटकारा मिल जाएगा। आप चाहे तो विटामिन ई दुकान से खरीद सकते है और इसका इस्तेमाल कर सकते है। इसके इलावा सूखे अंजीर के रस को दिन में तीन से चार बार हर रोज चेहरे पर लगाएं। इसके बाद अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लीजिए। इससे आपके चेहरे की खूबसूरती भी काफी बढ़ जाएगी। आप चाहे तो सूखी मेथी के दानो को रात में भिगो कर रख दे। फिर सुबह नाश्ता करने से पहले जिस पानी में मेथी को भिगोया है उसका सेवन करे। इससे आपको तिल और मस्सो से छुटकारा मिल जाएगा।

इसके इलावा अरंडी के तेल में हल्का सा बेकिंग सोडा मिला कर इसका पेस्ट बना लीजिये। इसके बाद दो से तीन हफ्ते तक लगातार हर रोज इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। बता दे कि इससे आपको खुद बखुद मस्सो से छुटकारा मिल जाएगा। आप चाहे तो सेब से बने सिरके को कॉटन की मदद से मस्से वाली जगह पर लगा ले। जी हां आपको इसे पंद्रह मिनट तक लगा कर रखना है। बहरहाल अगर आप हर रोज इसका इस्तेमाल करेंगे तो इससे आपको खूब लाभ होगा।

वैसे अगर आप चाहे तो शरीर के बाकी अंगो पर भी इन उपायों का इस्तेमाल कर सकते है। यक़ीनन तिल मस्सो से छुटकारा पाने के ये सबसे बेहतरीन उपाय है।

शारीरिक सुंदरता से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
तिल, मस्सो से छुटकारा पाने के लिए केवल यह आसान उपाय आजमाएं और बिना दर्द के राहत पाएं
Article Name
तिल, मस्सो से छुटकारा पाने के लिए केवल यह आसान उपाय आजमाएं और बिना दर्द के राहत पाएं
Description
ऐसे में तिल, मस्सो से छुटकारा पाने के लिए हम आपको वो आसान उपाय बताएंगे, जिससे आपको बिना किसी दर्द के इनसे राहत मिल जाएगी।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment