आजीवन बैन हटते ही क्रिकेटर श्रीसंत ने दिया यह बड़ा ब्यान
ये तो सब जानते है कि भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन क्रिकेटर श्रीसंत पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा था। जिसके कारण उन्हें बैन कर दिया गया था। मगर आपको जान कर ख़ुशी होगी कि सुप्रीम कोर्ट ने श्रीसंत की अपील पर सुनवाई करते हुए उनके पक्ष में एक बड़ा फैसला सुना दिया है। बता दे कि खुद पर से आजीवन बैन हटते ही श्रीसंत भी अब पूरी तरह से एक्शन में आ चुके है। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने श्रीसंत पर लगा आजीवन बैन अब हटा दिया है। इसका मतलब ये है कि अब वह क्रिकेट खेल सकते है। इसके इलावा कोर्ट ने बीसीसीआई को भी श्रीसंत को सुनवाई का एक मौका देने की बात कही है। वही बैन हटने के बाद श्रीसंत का कहना है कि अब वह मैदान में आने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
क्रिकेटर मोहम्मद शमी के विरुद्ध पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट
आजीवन बैन हटते ही..
रियलिटी शो बिग बॉस के हर चीज होती है पहले से ही स्क्रिप्टेड
वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि बैन के दिनों में श्रीसंत कई बार टीवी की दुनिया में नजर आ चुके है। जी हां इससे पहले वह खतरों के खिलाडी और बिग बॉस जैसे रियलिटी शो में नजर आ चुके है। जिसके चलते उन्हें काफी प्रसिद्धि भी मिली है। वही दूसरी तरफ कोर्ट ने बीसीसीआई से ये भी कहा कि उन्होंने श्रीसंत पर जो रोक लगाई है उस पर दोबारा सोच विचार करे। जी हां अदालत का कहना है कि बीसीसीआई को तीन महीने में कोई न कोई फैसला करना ही होगा। दरअसल सुप्रीम कोर्ट का मानना है कि किसी भी खिलाडी को आजीवन बैन करना बहुत बड़ी सजा है। गौरतलब है कि साल 2013 में श्रीसंत पर आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग का इल्जाम लगा था।
सुप्रीम कोर्ट ने बीसीसीआई विवाद मामले में पी एस नरसिम्हा को बनाया मध्यस्थ
ऐसे में आजीवन प्रतिबंध लगने के बाद श्रीसंत ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। अब यूँ तो आजीवन बैन हटते ही श्रीसंत की ख़ुशी सातवे आसमान पर पहुंच चुकी है, लेकिन बीसीसीआई का फैसला आना अभी भी बाकी है।
क्रिकेट और क्रिकेटर से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



