आम बजट 2019 का सारांश : गाँव , गरीब ओर किसान पर ध्यान केंद्रित
आम बजट 2019 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार 2 का पहले बजट देश के लिए संसद पेश किया| इस पहले बजट में ही वित्त मंत्री ने सरकार के हिसाब-खिताब के अलावा उसके एजेंडे और दृश्टिकोण को पेश किया|
आम बजट 2019 में प्रत्येक कार्य और योजना गांव ,गरीब और किसान पर रहेगी| सरकार का आर्थिक मॉडल विशेष रूप से कार्य करेगा|
वित्त मंत्री ने दावा करते हुए कहा कि 2022 तक प्रत्येक ग्रामीण परिवार में बिजली का कनेक्शन उत्पादन आधारित रसोई गैस होगी| हर व्यक्ति के पास अपना घर भी होगा| उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 2019 से 2022 तक पात्रता रखने वाले लाभार्थियों को 1.95 करोड़ मकान आवंटित किए जाएंगे इनमें रसोई गैस एवं शौचालयों की भी सुविधा होगी|
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने “न्यू इंडिया” का बजट पेश करते हुए कहा कि नए भारत का संकल्प पूरा करने के लिए सरकार ने कार्य शुरू कर दिया है| अब इन कार्यो की रफ्तार बढ़ाई जाएगी और लालफीताशाही को और कम किया जाएगा|
वित्त मंत्री ने भारतमाला ,सागरमाला और उड़ान जैसी योजनाएं ग्रामीण -शहरी क्षेत्र की दूरी को कम करने का काम कर रही है और परिवहन के बुनियादी ढांचे में सुधार कर रही है| उन्होंने कहा कि भारतमाला योजना से राज्यों को रोडवेज करने में मदद मिल रही है| सरकार सूक्ष्म ,लघु एवं मझोले उद्यमों – एमएसएमई के लिए बिलों का भुगतान करने के लिए भुगतान मंच का निर्माण करेगी|
आम बजट 2019 : सभी के लिए सब कुछ है
कृषि पर जोर देते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि 10,000 नए किसान वादक संगठनों का अगले 5 साल में निर्माण किया जाएगा| जीरो बजट खेती पर सरकार का ध्यान होगा| खेती के बुनियादी तरीकों पर लौटना इसका उद्देश्य है| इसी से किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य पूरा होगा|
मंत्री ने जल संकट से निपटने के लिए शक्ति मंत्रालय के तहत प्रत्येक घर को 2024 तक स्वच्छ और पर्याप्त जल्द उपलब्ध कराने की बात कही| सरकार ने जल से जुड़े सभी मंत्रालयों को जोड़कर जल शक्ति मंत्रालय बनाया है| यह मंत्रालय राज्य सरकारों के साथ मिलकर हर घर को जल उपलब्ध कराने के मिशन का काम करेगा|
कुल मिलाकर मोदी सरकार के न्यू इंडिया के सपने को साकार करने वाले बजट 2019 को वित्त मंत्री ने गरीब , गांव और किसान के नाम पर केंद्रित करते हुए पेश किया है और उन ठोस और नतीजों वाली आर्थिक योजनाओ एवं कदमो का उल्लेख किया है जिससे नए भारत का स्वप्न साकार हो सके|
आर्थिक सर्वेक्षण 2019 हुआ पेश , यह रही इकॉनमी की सूरत

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy

