‘कार्तिक आर्यन’ को प्यार करना सिखाएंगे ‘रणदीप हुड्डा’
दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे हैं ‘किक’ ‘सुल्तान’ और ‘सरबजीत’ जैसी मूवी में गंभीर किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीतने वाले ‘रणदीप हुड्डा’ के बारे में। ऐसा कहा जाता है कि रणदीप सिर्फ किरदार निभाते नहीं हैं बल्कि उसके अंदर घुस जाते हैं। दरअसल हम बात करने जा रहे हैं फिल्म ‘लव आजकल 2’ के बारे में, जिसमें मुख्य किरदार निभा रहे हैं ‘कार्तिक आर्यन’ और ‘सारा अली खान’। पिछले दिनों खबर आई थी कि ‘रणदीप हुड्डा’ इस फिल्म में सारा अली खान के पिता का किरदार निभा रहे हैं, लेकिन यह सारी की सारी खबर महज एक अफवाह है।
सोशल मीडिया पर आग लगा रही है ‘सोनाक्षी सिन्हा’ की ये हॉट फोटोज

कहा जा रहा है कि इस फिल्म में ‘रणदीप हुड्डा’ लव गुरु का किरदार निभाएंगे, जो ‘कार्तिक आर्यन’ को प्यार करना सिखाएंगे। रणदीप का किरदार कुछ-कुछ फिल्म के पहले पार्ट में ‘ऋषि कपूर’ जैसा माना जा रहा है। पहले खबर आई थी कि रणदीप इस फिल्म में सारा के पिता का किरदार निभाएंगे लेकिन रणदीप ने इन बातों से किनारा करते हुए कहा कि फिल्म में न वो सारा के पिता का किरदार निभा रहे हैं और ना ही कार्तिक आर्यन के।
‘अजय देवगन’ ढूंढ रहे है किराए का घर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
लव गुरु बन कर फिल्म को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इस फिल्म के अगले शूट के लिए रणदीप हुड्डा जल्द ही उदयपुर निकल जाएंगे। जहां वो एक हफ्ते के लिए शूट करेंगे। इसके अलावा रणदीप को वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी का भी काफी शौक है। ‘लव आज कल 2’ की एक हफ्ते की शूटिंग बाद वो राजस्थान जाएंगे, जहां वह वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी करेंगे। चैरिटी और एनजीओ से जुड़े हुए रणदीप अपने वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी के जरिए जमा हुई धनराशि को सामाजिक कार्यों में लगा देते हैं।
दोस्तों, आपको हमारे द्वारा फिल्म ‘लव आज कल 2’ के बारे में दी गई जानकारी कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

Writer, Storyteller, Dreamer



