राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघNews 

धारा 370 हटते ही राम मंदिर का निर्माण होगा शुरू

संघचालक मोहन भागवत ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द होना चाहिए उन्होंने यह अपनी बात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 3 दिन के व्याख्यानशाला जिसका मुद्दा था भारत का भविष्य इसमें उन्होंने अपने इस बात को रखें । उन्होंने कहा कि कश्मीर में धारा 370 लगी हुई है और हम और हमारा संघ इसे हटाने के पक्ष में है साथ ही साथ भागवत ने अलग-अलग विषयों पर भी अपने विचार प्रस्तुत किए ।
जाति व्यवस्था के बारे में अपने विचार को व्यक्त करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि पुणे सामाजिक संगठन है हमें अपने जैसों को अपने साथ नहीं रखना है हमें सब को अपने साथ रखना है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में किसी की जाती नहीं पूछी जाती किसी का रंग नहीं पूछा जाता हमारे यहां आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है ।
मोहन भागवत ने गो रक्षा और मॉब लिंचिंग पर भी अपने विचार प्रकट किये उन्होंने कहा कि किसी भी देश की जनता को गो रक्षा या किसी और अन्य मामले में कानून को अपने हाथ मे नही लेना चाहिए । हाथ में लेना और तोड़-फोड़ करना यह एक तरह का अप्रत्याशित अपराध है जो कि संविधान का हनन है । गो रक्षा आवश्यक रूप से होनी चाहिए मगर गो रक्षकों की तुलना उपद्रवियों से नही होनी चाहिए । उन्होंने आगे कहा कि रिसर्च से यह सिद्ध हो चुका है कि गाय की सेवा करने से आपराधिक भाव खत्म होता है कई बड़े बड़े जेलो में इसका प्रयोग भी हो चुका है ।
आरक्षण जैसे गंभीर मुद्दे पर उन्हीने कहा कि समाज मे आरक्षण जैसा भाव नही होना चाहिए । समाज मे रहने वाले सभी लोग समान है और सभी लोगो को सभी काम मे सब प्रकार से सही दिशा में सही अवसर मिलना चाहिए समाज मे सभी को आगे आने का मौका देना चाहिए ।
राम मंदिर के निर्माण पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण एक राष्ट्रीय स्तर का गंभीर विषय है उन्होंने कहा कि हम राम जन्म भूमि पर राम मंदिर का निर्माण कराने के लिए प्रतिबद्ध है । यह करोड़ो लोगो के आस्था के विषय के साथ साथ हमारे लिए मर्यादा का भी विषय है । उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार ने अगर देशहित का विचार किया होता तो अब तक मंदिर का निर्माण हो चुका होता ।

Related posts

Leave a Comment