संसद झप्पी कांडInteresting politics Trending 

संसद झप्पी कांड पर राहुल गाँधी : पीएम मोदी से मेरी कोई दुश्मनी नहीं इसलिए तो गले लगाया 

संसद झप्पी कांड को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने पहली बार खुलासा किया है| राहुल गाँधी के अनुसार वह पीएम नरेंद्र मोदी से किसी भी प्रकार की दुश्मनी नहीं रखते है इसलिए उन्होंने उन्हें संसद में गले लगाया| याद दिला दें कि संसद झप्पी कांड के चलते राहुल गाँधी काफी चर्चित हुए थे|

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनकी कोई दुश्मनी नहीं है, इसलिए उन्होंने पिछले साल जुलाई में संसद झप्पी कांड में उन्हें गले लगाया था। उन्होंने कहा उन्होंने प्रधानमंत्री को गले लगाया, इसके बावजूद कि मोदी ने सदन में उनके परिवार की आलोचना की।

अब व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज या धमकी को दूरसंचार विभाग में भेजिए

संसद झप्पी कांड पर खुलासा करते हुए विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बातचीत के दौरान, कांग्रेस अध्यक्ष ने एक सवाल के जवाब में इस घटना का उल्लेख किया। लोकसभा की यह घटना खबरों में छाया रहा। राहुल ने कहा, “आप (मोदी) मेरे प्रति गुस्सा और नफरत रख सकते हैं, लेकिन यह सब मेरे दिल में नहीं है। मेरे दिल में आपके लिए प्यार है।”

संसद झप्पी कांड पर बोलते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि वह सूचना के अधिकार (आरटीआई) के दायरे में राजनीतिक दलों को लाने के विरोध में नहीं हैं, बशर्ते न्यायपालिका और मीडिया सहित अन्य संस्थानों को भी इस दायरे में लाया जाए। स्थानीय जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में विश्वविद्यालयों के छात्रों के साथ एक चर्चा में, कांग्रेस अध्यक्ष ने राजनीतिक फंडिंग के स्रोतों पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह बात कही है।

जिहादी जैक ब्रिटेन वापस लौटने को है बेताब

Summary
संसद झप्पी कांड पर राहुल गाँधी : पीएम मोदी से मेरी कोई दुश्मनी नहीं इसलिए तो गले लगाया 
Article Name
संसद झप्पी कांड पर राहुल गाँधी : पीएम मोदी से मेरी कोई दुश्मनी नहीं इसलिए तो गले लगाया 
Description
संसद झप्पी कांड को लेकर राहुल गाँधी ने पहली बार खुलासा किया है| झप्पी कांड पर खुलासा करते हुए विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा|
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment