पब्लिक सेक्टर बैंक्सEconomy Trending 

पब्लिक सेक्टर बैंक्स में इतनी रकम निवेश करेगी भारत सरकार

अर्थव्यस्था को और मज़बूत करने की कवायत में भारत सरकार पब्लिक सेक्टर बैंक्स में 48,239 करोड़ का भारी निवेश करने जा रही है|

वित्त मंत्रालय ने 12 पब्लिक सेक्टर बैंक्स में चालू वित्त वर्ष में 48,239 करोड़ रुपये की पूंजी देने की घोषणा की है। इससे बैंकों को विनियामक पूंजी आवश्यकताओं और उनकी वित्तीय विकास योजनाओं को पूरा करने में मदद मिलेगी।

वित्तीय सेवा सचिव राजीव कुमार ने कहा कि सरकार कॉर्पोरेशन बैंक में 9,086 करोड़ रुपये और इलाहाबाद बैंक में 6,896 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। ये दोनों बैंक वर्तमान में रिज़र्व बैंक की त्वरित सुधार कार्रवाई (पीसीए) के तहत हैं और दोनों इस समय अच्छे हैं।

वर्ल्ड चैंपियन तैराक मिस्सी फ्रेंकलिन हिन्दू ग्रंथो को पढ़कर पाती है आंतरिक शांति

पब्लिक सेक्टर बैंक्स को सरकारी पैकेज के अलावा इसके अलावा, 4,638 करोड़ रुपये की पूंजी बैंक ऑफ इंडिया को जमा की जाएगी। बैंक ऑफ महाराष्ट्र को मिलेगा 205 करोड़ रुपये ये बैंक हाल ही में पीसीए प्रक्रिया से बाहर आए हैं। कुमार ने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को 5,908 करोड़ रुपये, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को 4,112 करोड़ रुपये, आंध्र बैंक को 3,256 करोड़ रुपये और सिंडिकेट बैंक को 1,603 करोड़ रुपये मिलेंगे।

सरकार चार अन्य बैंकों सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, यूनाइटेड बैंक, यूको बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक में 12,535 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। ये चार बैंक अब पीसीए प्रक्रिया के तहत हैं। दिसंबर में सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के सात बैंकों में पुनर्पूंजीकरण बॉन्ड के जरिए 28,615 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार 2019 : नोवाक जोकोविच चुने गए साले के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Summary
पब्लिक सेक्टर बैंक्स में इतनी रकम निवेश करेगी भारत सरकार
Article Name
पब्लिक सेक्टर बैंक्स में इतनी रकम निवेश करेगी भारत सरकार
Description
अर्थव्यस्था को और मज़बूत करने की कवायत में भारत सरकार पब्लिक सेक्टर बैंक्स में 48,239 करोड़ का भारी निवेश करने जा रही है|
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment