बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा की मुश्किलें बढ़ी, उनकी अपनी पार्टी ने दिया ये बड़ा झटका
ये तो सब जानते है कि शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी पार्टी के मुख्य सदस्यों में से एक है। ऐसे में अपनी ही पार्टी के खिलाफ जाने के कारण शत्रुघ्न सिन्हा की मुश्किलें बढ़ी है। गौरतलब है कि बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभीनेता और बीजेपी के प्रसिद्ध नेता शत्रुघ्न सिन्हा को अब पटना एयरपोर्ट पर अति विशिष्ट सुरक्षा जांच में छूट नहीं दी जाएगी। बहरहाल इस बारे में जयप्रकाश नारायण हवाई अड्डे के निदेशक राजेंद्र लाहौरिया का कहना है कि इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा को अपने वाहन अंदर तक ले जाने की इजाजत थी। यहाँ तक कि उन्हें सुरक्षा प्रक्रिया में भी छूट की सुविधा दी जाती थी।

इस वजह से बढ़ी शत्रुघ्न सिन्हा की मुश्किलें..
मगर अब ये सब सुविधाएँ उन्हें नहीं मिलेंगी. जी हां आपको ये जान कर हैरानी होगी कि अब शत्रुघ्न सिन्हा से ये सुविधाएँ छीन ली गई है। जिसके कारण शत्रुघ्न सिन्हा की मुश्किलें बढ़ी है। इसके साथ ही राजेंद्र लाहौरिया का कहना है कि शत्रुघ्न सिन्हा को ये सभी सुविधाएँ केवल एक अवधि के लिए ही दी गई थी, लेकिन अब वो अवधि पूरी हो चुकी है। बहरहाल राजेंद्र लाहौरिया का कहना है कि वो अवधि पिछले साल जून में ही पूरी हो चुकी थी। हालांकि अवधि खत्म होने के बाद केंद्र सरकार की तरफ से इस अवधि को बढ़ाने के कोई निर्देश नहीं दिए गए है। इसलिए अब से शत्रुघ्न सिन्हा को किसी भी तरह की जाँच से संबंधित खास सुविधा नहीं दी जाएगी।
वही अगर खबरों की माने तो ऐसा सुनने में आया है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ जो कड़वे बोल कहे थे, उसके कारण ही उन्हें ये सब झेलना पड़ रहा है। वो कहते है कि अगर इंसान अपनी ही पार्टी के साथ गद्दारी करेगा, तो कहा बच कर जाएगा। अब ये तो सब को मालूम ही है कि शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी पार्टी के खिलाफ ब्यान देने से जरा भी नहीं कतराते थे। यहाँ तक कि ममता बनर्जी की रैली के दौरान भी उन्होंने बीजेपी के खिलाफ जम कर विरोध किया था। तो ऐसे में बीजेपी ने भी उन्हें अपनी भाषा में जवाब दे ही दिया। हालांकि अब सबसे दिलचस्प बात ये होगी कि क्या अब शत्रुघ्न सिन्हा बीजेपी की तरफ से चुनाव लड़ेंगे या किसी अन्य दल में शामिल होंगे।
वैसे आपको बता दे कि शत्रुघ्न सिन्हा ने किसी और दल में शामिल हो कर चुनाव लड़ने का निर्देश दे दिया है। शायद इसी वजह से अब शत्रुघ्न सिन्हा की मुश्किलें बढ़ी है।
राजनीती से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



