दुनिया की शक्तिशाली वायुसेनाFeatured Article News Security Trending हिन्दी लेख 

दुनिया की शक्तिशाली वायुसेना, जाने भारतीय वायुसेना को मिला है कौन सा स्थान

इसमें कोई शक नहीं कि आज कल चारो तरफ भारतीय वायुसेना की खूब चर्चा हो रही है। ऐसे में हम आपको दुनिया की पांच सबसे शक्तिशाली वायुसेना से रूबरू करवाना चाहते है। बता दे कि ये पांच दुनिया की शक्तिशाली वायुसेना है और इसमें भारतीय वायुसेना को भी काफी अच्छा स्थान मिला है। गौरतलब है कि अमेरिका की वायुसेना को दुनिया की सबसे ज्यादा शक्तिशाली वायुसेना माना जाता है। अब जाहिर सी बात है कि वर्तमान समय में सबसे ज्यादा आधुनिक हथियार अमेरिका के पास ही है। जिनका सामना दुनिया की कोई ताकत नहीं कर सकती। यही वजह है कि अमेरिका की वायुसेना को सबसे ज्यादा शक्तिशाली माना जाता है।

http://शक्तिशाली देशो की लिस्ट हुई जारी, जाने किस स्थान पर विराजमान है भारत देश

दुनिया की शक्तिशाली वायुसेना

दुनिया की शक्तिशाली वायुसेना..

http://शॉर्ट नोटिस पर युद्ध के लिए तैयार है वायुसेना : वायुसेना प्रमुख

वही रूस देश को इस मामले में दूसरा स्थान मिला है। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा रूस अपनी सैन्य शक्ति को और भी ज्यादा तेजी से बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। बहरहाल इस मामले में तीसरा स्थान इजराइल देश को दिया गया है। जी हां बता दे कि इजराइल देश की वायुसेना को भी काफी ताकतवर माना जाता है। आपको जान कर ख़ुशी होगी कि भारतीय वायुसेना को चौथा स्थान दिया गया है। हालांकि धीरे धीरे भारतीय वायुसेना का स्तर अब बढ़ता जा रहा है। न केवल अर्थव्यवस्था के मामले में बल्कि आधुनिक हथियारों के स्तर पर भी भारत खुद को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। बता दे कि इस लिस्ट में चीन देश को सबसे आखिर में स्थान दिया गया है।

http://वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2018 : दुनियाँ के सबसे खुश देशों में भारत, पाकिस्तान और चीन से भी पीछे

अब यूँ तो इन पांच देशो की वायुसेना दुनिया की शक्तिशाली वायुसेना मानी जाती है। मगर वो दिन भी दूर नहीं जब इस लिस्ट में भारतीय वायुसेना को पहला स्थान मिलेगा। जी हां हम तो यही उम्मीद करते है कि भारत केवल अर्थव्यवस्था के मामले में ही नहीं बल्कि सैन्य शक्ति के मामले में भी खूब तरक्की करे।

देश और दुनिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
दुनिया की शक्तिशाली वायुसेना, जाने भारतीय वायुसेना को मिला है कौन सा स्थान  India Alive
Article Name
दुनिया की शक्तिशाली वायुसेना, जाने भारतीय वायुसेना को मिला है कौन सा स्थान India Alive
Description
बता दे कि ये पांच दुनिया की शक्तिशाली वायुसेना है और इसमें भारतीय वायुसेना को भी काफी अच्छा स्थान मिला है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment