क्या वास्तव में अभिनंदन के शरीर में चिप लगाई गई थी, जाने इस खबर की पूरी सच्चाई
गौरतलब है कि विंग कमांडर अभिनंदन ने पाकिस्तान में करीब साठ घंटे का लम्बा समय बिताया है। ऐसे में हर कोई न केवल उनकी बहादुरी की तारीफ कर रहा है, बल्कि उन्हें लेकर काफी चिंता में भी है। दरअसल भारत देश की आर्मी और सुरक्षा एजेंसी को इस बात की चिंता है कि कही पाकिस्तान द्वारा अभिनंदन के शरीर में चिप तो नहीं लगाई गई है। अब जाहिर सी बात है कि पाकिस्तान पर आंखे बंद करके तो क्या ऑंखें खोल कर भी यकीन नहीं किया जा सकता। यही वजह है कि अब अभिनंदन की केवल शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि अंदरूनी तौर पर भी जाँच की जा रही है। हालांकि मेडिकल रिपोर्ट में यह बात सामने जरूर आई थी कि अभिनंदन को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया है। जिसके बाद उनकी पूरी तरह से मेडिकल जाँच की गई।
http://भारतीय शेर पायलट अभिनंदन लौटे वतन , देशवासियों ने किया खुशी से स्वागत

अभिनंदन के शरीर में चिप..
http://अभिनंदन की एमआरआई रिपोर्ट क्या कहती है, एक बार जरूर पढ़े
बहरहाल अभिनंदन के शरीर में चिप है या नहीं, इस बात की जाँच करने के लिए उनके शरीर को डिबगिंग प्रोसेस और एमआरआई स्कैन जैसी कई प्रक्रियाओं से गुजारा गया था। जिसके बाद यह बात पूरी तरह से साबित हो चुकी है कि उनके शरीर में किसी भी तरह का जासूसी उपकरण यानि माइक्रोचिप नहीं लगाई गई है। हालांकि इसके बाद करीब एक महीने तक विंग कमांडर अभिनंदन को भारतीय वायुसेना की मेस में ही रहना होगा, ताकि वहां रह कर उन्हें पूरी तरह से आराम मिल सके। बता दे कि विंग कमांडर की मेडिकल जाँच होने के बाद भी कुछ लोग इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है कि पाकिस्तान अभिनंदन को इतनी आसानी से छोड़ सकता है।
यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो कुछ लोगो का मानना है कि इसमें पाकिस्तान की कोई बड़ी साजिश छिपी हुई है। जो आगे चल कर भारत देश के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।
देश और दुनिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



