सूर्य ग्रहण: सूट-बूट के बाद पीएम मोदी का चश्मा सोशल मीडिया पर किया ट्रेंड
कल 26 दिसम्बर को जहाँ पुरे देश ने वर्ष का आखे सूर्य ग्रहण देखा वही इस अद्भुत नज़ारे को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देखा और साथ में इस खास मौके पर कुछ बातें भी साझा की। हालाँकि गुरुवार के दिन यानी की कल जब सूर्यग्रहण लगा था उस दौरान दिल्ली के आसमान में काफी ज्यादा बादल छाए होने की वजह से ग्रहण को अच्छे से देखा नहीं जा सका। मगर प्रधानमंत्री जी ने कोझिकोड से लाइव स्ट्रीम के जरिए इसकी झलक देखी। पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की जिसमे वो इस ग्रहण को देखने की पूरी तयारी के साथ दिख रहे थे।
पीएम पर बने मीम
बताते चलें की जब पीएम मोदी ने अपनी कुछ तस्वीरें साझा की तो विपक्ष के लोगों ने इसपर पीएम पर अजीबो-गरीब टिप्पणियां करने लगे और कई ने तो उनकी तस्वीर पर मीम भी बनाने शुरू कर दिए। उनकी तस्वीर को लेकर सबसे ज्यादा जिस बात की चर्चा हो रही थ वो था पीएम मोदी का चश्मा, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग अलग तरह की बातें करनी शुरू कर दी थी। असल में प्रधानमंत्री मोदी अक्सर ही अपने पहनावे को लेकर चर्चा में रहते हैं और इस बार उनके विरोधियों ने उनके चश्मे पर निशाना साधा है।
MIG 27 : जोधपुर एयरबेस से आखिरी उड़ान भर रिटायर हुआ “कारगिल का योद्धा”

उनका मानना है की पीएम ने सूर्य ग्रहण देखने के लिए जिस चश्मे का इस्तेमाल किया है वो कोई साधारण चश्मा नहीं है। कुछ यूजर्स ने तो पीएम मोदी के पहने हुए चश्मे की कीमत तक बता दी जिनमे से एक एक यूजर ने इसे जर्मनी का चश्मा बताया और उसकी कीमत का पूरा ब्यौरा भी पेश कर दिया। यूजर ने ट्वीट करते हुए बताया कि मोदी जी के पहने चश्मे की 1.5 लाख रुपये के करीब है। इसके अलवा और भ बहुत सारे लोगों ने उनकी तस्वीर पर अलग अल रिएक्शन देते हुए मीम बनाना शुरू कर दिया।
पीएम मोदी ने भी दिया मजेदार जवाब
जैसे जैसे युजर्स के कमेंट्स और मीम आदि आ रहे थे उसे देख पीएम मोदी खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने भी जवाब देने में देरी नहीं की और लिखा, बहुत शुक्रिया, मजे लो। हालांकि आपक जानकारी के लिए बताते चलें कि यह पहला मौका नहीं जब प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इस्तेमाल की गई किसी चीज पर इस तरह से चर्चा हो रही है। इससे पहले ‘मोदी सूट’ काफी चर्चा में रह चुका जिसकी नीलामी करने पर 4.31 करोड़ रुपए की कीमत में बिका था।

