फ्रांस दौरे के दौरानInternational Affairs News 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस दौरे के दौरान कहीं महत्वपूर्ण बातें

22 अगस्त को भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी फ्रांस की यात्रा पर गए हैं। जहां पर वह फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन के साथ भारत और फ्रांस के द्विपक्षीय संबंधों पर वार्ता किया। इसके बाद वह 23 और 24 अगस्त को संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन की यात्रा पर जाएंगे। 25 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी वापस फ्रांस लौटकर G7 सम्मिट में हिस्सा लेंगे।

22 अगस्त को फ्रांस पहुंचकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ विपक्षी वार्ता करने के बाद भारत के प्रधानमंत्री ने कुछ महत्वपूर्ण बातें फ्रांस को लेकर कहीं जो भारत और फ्रांस के द्विपक्षीय संबंधों की गहराई को दर्शाती हैं। हम आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस दौरे के दौरान की कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्वयं प्रधानमंत्री जी ने कहीं।

फ्रांस दौरे के दौरान लिए जा सकते हैं महत्वपूर्ण निर्णय

G7 सम्मिट

दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि फ्रांस और भारत के संबंध सदियों पुराने रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्लोबल चैलेंज को भारत और फ्रांस मिलकर पूरा करेंगे। उन्होंने आतंकवाद से लड़ने के लिए फ्रांस के सहयोग का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष फ्रांसे पहला राफेल विमान भारत पहुंच जाएगा। इससे भारत की वायुसेना को मजबूती मिलेगी।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों के बीच टूरिज्म की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर वर्ष ढाई लाख फ्रांसीसी पर्यटक भारत की यात्रा पर आते हैं तो वहीं भारत से डेढ़ लाख भारतीय हर वर्ष फ्रांस जाते हैं।

तय है भविष्य के कई प्रोग्राम

आने वाले समय में भारत फ्रांस के साथ मिलकर स्टूडेंट्स एक्सचेंज प्रोग्राम, रिसर्च, स्पेस रिसर्च के साथ-साथ सैन्य क्षेत्र में भी काफी इजाफा करने वाला है। भारत में एक बार फिर से फ्रांस में स्वयं को जल्द से जल्द 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के वायदे को दोहराया। 2025 तक भारत का लक्ष्य 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनना है।

देश की ताजा खबरों के लिए झूले हमसे indiaalive.in पर।
Summary
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस दौरे के दौरान की महत्वपूर्ण बातें
Article Name
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस दौरे के दौरान की महत्वपूर्ण बातें
Description
भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस दौरे के दौरान कुछ महत्वपूर्ण बातें कहीं उन्होंने फ्रांस के साथ कई मुद्दों पर आगे काम करने इच्छा जताई।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment