विध्वंसकारी होगा भारत-चीन युद्ध, कूटनीति के जरिए सुलझाएं विवाद: यूएई
यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) के विदेश मंत्री अनवर गरगेश ने कहा है कि भारत व चीन के बीच युद्ध हुआ तो वह विध्वंसकारी होगा। उनका मानना है कि दोनों देशों को इस विवाद का समाधान कूटनीति से करना चाहिए। यह समूचे एशिया के हित में रहेगा।
गरगेश ने भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात के बाद यह बात कही। उनका कहना था कि भारत व चीन दोनों की महाशक्ति हैं। इनके बीच टकराव नहीं होना चाहिए। कश्मीर में पाक के अनाधिकृत हस्तक्षेप पर उनका कहना था कि यूएई किसी भी ऐसी कार्रवाई की निंदा करता है जिसमें आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। उनका कहना था कि खाड़ी क्षेत्र में ऐसी हरकत कतर कर रहा है। वह भी अलगाववादियों को आश्रय दे रहा है। सुषमा स्वराज ने इस दौरान गरगेश से आग्रह किया कि यूएई में काम कर रहे भारतीयों के हितों का ध्यान रखें।

