पीएम मोदी कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी इंडिया में बोले :अब अभिनन्दन का मतलब बदल गया है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में आयोजित कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी इंडिया 2019 कार्यक्रम में कहा कि होम लोन पर ब्याज दरें पहले की तुलना में कम हुई है, इनकम पर 5 लाख रुपये तक कोई टैक्स नहीं।
कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी इंडिया में उन्होंने कहा कि हमने भारत में निर्माण के दृष्टिकोण में एक और बदलाव किया है। अब चाहे सड़कें हों, आवासीय अपार्टमेंट हों या व्यावसायिक इमारतें हों, पर्यावरण के अनुकूल, आपदा लचीलापन और ऊर्जा-गहन इमारत को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी इंडिया में उन्होंने कहा कि हाल ही में निर्माण क्षेत्र पर जीएसटी काफी कम कर दिया गया है। अफोर्डेबल हाउसिंग पर GST 8% से घटाकर 1% कर दिया गया है, जबकि निर्माणाधीन हाउसिंग प्रोजेक्ट्स पर GST 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है।
विंग कमांडर अभिनंदन की दास्तां: कैसे लौटा वतन एक वतनपरस्त
पीएम मोदी कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी इंडिया स्पीच : मुख्य बातें
1-पीएम मोदी ने कहा कि इस देश के लोगों डिक्शनरी में बदलाव करते करते है। कभी अभिनंदन का मतलब होता था कॉन्ग्रैचलैशन अब वो बदल जाएगा।
2- हमारी सरकार ने हाउसिंग सेक्टर की शक्ल बदलने के लिए 7 फ्लैगशिप योजनाओं पर एक साथ काम किया है। मध्यम वर्ग के लिए अपने घर के सपनों को पूरा करने के लिए हम गंभीर हैं।
3- 5 लाख रुपए तक की टैक्सेबल इनकम पर टैक्स जीरो कर दिया गया है। अब दो घरों के अनुमानित किराये पर कोई इनकम टैक्स नहीं देना होगा। इसी तरह कैपिटल गेंस टैक्स से छूट अब एक के बजाय दो घरों पर मिलने वाली है, ये तमाम प्रयास मध्यम वर्ग को नए घर घरीदने के लिए प्रोत्साहित करने वाले हैं।
4- देश के युवा साथियों के अपने घर का सपना पूरा करने के लिए टेक्नॉलॉजी के साथ हम दूसरी व्यवस्थाओं को भी बदल रहे हैं। टैक्स से जुड़े नियमों में बदलाव कर रहे हैं। ये इसलिए किया जा रहा है ताकि मध्यम वर्ग के पास एक तो घर खरीदने के लिए ज्यादा पैसा बचे और घर की कीमतें भी कम हों।
5- फंडिंग के साथ-साथ भारत के इतिहास में पहली बार हाउसिंग सेक्टर को, रियल एस्टेट सेक्टर को स्पष्ट कानूनों का सहारा मिल सके, इसके लिए भी काम किया गया है। रेयरा से इस सेक्टर में पारदर्शिता आई है और ग्राहकों का भरोसा मजबूत हुआ है।
पीएम मोदी ने वीर विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई पर दिया बधाई वाला ट्वीट

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy


