अमेरिका के लिए रवाना पीएम मोदी, लगातार 7 दिन का है बिजी शेड्यूल
पीएम मोदी अपनी 7 दिनों की अमेरिका की यात्रा पर रावण हो चुके हैं. उनकी यह यात्रा 21 सितम्बर से 27 सितम्बर तक चलेगी. इस दौरान 22 सितम्बर को वो अमेरिका में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में मोदी के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प लगभग 50,000 भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोगों को सम्बोधित करेंगे.
इन 7 दिनों में मोदी कहाँ जायेंगे, किससे मिलेंगे, और उनका सारा शेड्यूल निम्नलिखित है:
21 सितम्बर: 21 सितम्बर यानी शनिवार शाम को पीएम मोदी अमेरिका के ह्यूस्टन शहर पहुचेंगे. वहां पहुच कर एनर्जी सेक्टर के एग्ज़ीक्यूटिव के साथ मीटिंग.
22 सितम्बर: रविवार को पीएम मोदी ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में करेंगे शिरकत. इसके बाद अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों के साथ होगी मीटिंग.
23 सितम्बर:पीएम मोदी, सोमवार 23 सितम्बर को होने वाले जलवायु शिखर सम्मलेन में हिस्सा लेंगे. यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज समिट के दौरान आयुष्मान भारत योजना पर करेंगे चर्चा. इसके बाद आयोजित होने वाले लीडर्स डायलाग में आतंकवाद पर चर्चा. इस कार्यक्रम में फ्रेंच प्रेसिडेंट, न्यूजीलैंड पीएम, और जॉर्डन किंग जैसे लोग शामिल होंगे.
यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी को एयर स्पेस देने से पकिस्तान का इनकार
24 सितम्बर: मंगलवार को पीएम मोदी को ‘गोल्डन गोलकीपर अवार्ड’ से सम्मानित किया जायेगा. ये अवार्ड मोदी को ‘बिन एंड मिलिंड गेट्स फाउंडेशन की तरफ से दिया जायेगा. इसके बाद संयुक्त राष्ट्र में गांधी जी की 150वी वर्षगाँठ मनाई जाएगी, साथ ही ‘गांधी सोलर पार्क’ का भी उद्घाटन किया जायेगा. इसके बाद होगी प्रशांत द्वीप के 12 नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक.
25 सितम्बर: बुधवार के दिन मोदी ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिज़नस में ओपनिंग स्पीच देने के बाद, इन्वेस्टमेंट राउंडटेबल की मेजबानी भी करेंगे. इसमें लगभग 40 कंपनियां शामिल होंगी. उसके बाद पीएम मोदी कैरीकॉम नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे, इस बैठक में कैरेबियन समुदाय के 14 नेता शामिल होंगे.
27 सितम्बर: शुक्रवार को मोदी यूएनजीए की 74वी बैठक को संबोधित करेंगे. इसी रोज़ पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान भी यूएनजीए को संबोधित करेंगे.
इसके बाद पीएम वापस भारत के लिए रवाना हो जायेंगे.


