जहरीली देशी शराबBreaking News Crime News समाचार 

मौत बनी जहरीली देशी शराब, २१ हुई मृतकों की संख्या

बाराबंकी | सरकारी ठेके में बिकने वाली जहरीली देशी शराब पीने से बुधवार को भी ५ मौतें हो गयी हैं । इसके साथ ही मृतकों की संख्या २१ पहुँच गयी है। इस जहरीली देशी शराब के कारण अब तक ६० से अधिक लोगों को जिला अस्पताल, लखनऊ के ट्रामा सेंटर व लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। जहरीली देशी शराब पीने के कारण कुछ लोगों की आँखों की रौशनी भी चली गयी है, तो कुछ की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।

उधर दूसरी तरफ जहरीली देशी शराब की सप्लाई करने वाला आरोपी पप्पू जायसवाल को बुधवार तड़के रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम अमराई भुंड से मुड़भेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही साथ ठेकेदार दानवीर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज़ कर उसे बहराइच से गिरफ्तार कर लिया गया है। आबकारी निरीक्षक रामतीरथ मौर्या को भी मामले में सम्मलित पाए जानें पर उसके भी खिलाफ रिपोर्ट दर्ज़ कर गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में अब तक ६ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है व अन्य १५ को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस के पूछताछ करने पर यह सामने आया कि पप्पू जायसवाल ने ही जहरीली देसी शराब कि सप्लाई कि थी। कुछ रोज़ पहले ही पुलिस ने पप्पू जायसवाल, दानवीर सिंह, सेल्समेन सुनील उर्फ़ पप्पू और सेल्समेन मनीष कि गिरफ्तारी पर २०-२० हज़ार कि इनामी राशि  घोषित कर दी थी।

इसी तरह का एक और मामला सीतापुर में सामने आया है जहाँ के मेहमूदाबाद में जहरीली देशी शराब पीने से ३ और लोगों कि मौत हो गयी और ४ व्यक्ति अब भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। इनमे विजय कुमार(३५) कि मंगलवार शाम अचानक से मौत हो गयी इसके बाद बुधवार सुबह विनोद कुमार(३५) और क्षेत्र सुजौरा में रहने वाले सुमेरी लाल(४०) कि भी संदिग्ध हालत में मौत हो गयी।

 

जहरीली देशी शराब

 

लोगों का कहना है कि इन लोगों ने पैंतेपुर में कच्ची शराब पी थी जिसके बाद भी उनकी तबियत बिगड़ी और  मृत्यु हुई।विजय कुमार के परिवार वालों ने तुरंत शव का अंतिम संस्कार कर दिया जबकि बाकी दो शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। एक तरफ इंस्पेक्टर गोपाल नारायण ने शराब से मौत कि घटना को सही नहीं ठहराया है वहीं दूसरी ओर रिपोर्ट आने पर मौत कि वजह पूर्ण रूप से सामने आ जाएगी। सीओ उदय प्रताप ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट की जांच के बाद ही कार्यवाही की जाएगी।

Summary
मौत बनी जहरीली देशी शराब, २१ हुई मृतकों की संख्या - India Alive
Article Name
मौत बनी जहरीली देशी शराब, २१ हुई मृतकों की संख्या - India Alive
Description
जहरीली देशी शराब पीने से ३ और लोगों कि मौत हो गयी और ४ व्यक्ति अब भी गंभीर हालत में हैं। इनमे विजय कुमार(३५) कि मंगलवार शाम अचानक से मौत हो गयी
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment