मध्य प्रदेशNews Trending 

महिला को दी पति को कंधे पर उठाकर घूमने की सजा, वीडियो वायरल

हमारे देश की आजादी को 70 वर्ष हो चुके हैं। हमारा देश संविधान से चलता है मगर देश के कई हिस्से आज भी ऐसे हैं जहां पर पंचायतें या फिर कुछ लोग ही लोगों के लिए निर्णय किया करते हैं। उनके लिए संविधान का कोई महत्व नहीं होता। हाल ही में मध्य प्रदेश में एक ऐसा मामला सामने आया है। जहां पर शादीशुदा होने के बावजूद किसी और पुरुष से प्रेम करने के कारण और उसके साथ भाग जाने के कारण एक महिला को तुगलकी फरमान यह सुनाया गया कि वह अपने पति को कंधे पर उठाकर पूरे गांव में घूमेगी।

ये मामला मध्य प्रदेश के झाबुआ है जहां पर कुछ समय पहले एक महिला की शादी देवीगढ़ के एक युवक के साथ हुई थी। महिला भीमपुरी की रहने वाली है। मगर शादी के बाद वह तलावली के एक युवक के साथ भाग गई।

बाद में जब महिला पकड़ी गई तो गांव में उसे अपने पति को कंधे पर उठाकर गांव भर में घूमने के लिए कठोर सजा दी गई। यह घटना शुक्रवार की है। सजा के बाद महिला अपने पति को कंधे पर उठाकर चल रही थी और ना चल पाने पर लोग उसकी लाठी डंडे से पिटाई कर रहे थे। जिसका वीडियो शनिवार को वायरल हुआ। एक व्यक्ति ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। जिसके बाद से पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया।

झाबुआ के पुलिस अधीक्षक विनीत जैन ने घटना का वीडियो सामने आने के बाद बताया कि उन्होंने एसडीओपी और संबंधित थाना क्षेत्र के थाना अधीक्षक को अतिरिक्त पुलिस बल के साथ गांव में भेजा है और यह आदेश दिया है कि वीडियो में दिख रहे हैं हर व्यक्ति को बुलाया जाए और थाने ले जाकर जांच की जाए ताकि पूरा प्रकरण स्पष्ट हो सके।

इस देश में संविधान के सर्वोच्च होने के बावजूद समय-समय पर ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं जो कि बहुत दुखद हैं। इन सभी घटनाओं को समाप्त करने के लिए सरकार और लोगों को मिलकर संयुक्त प्रयास करने पड़ेंगे।

Summary
महिला को दी पति को कंधे पर उठाकर घूमने की सजा, वीडियो वायरल
Article Name
महिला को दी पति को कंधे पर उठाकर घूमने की सजा, वीडियो वायरल
Description
शादीशुदा होने के बावजूद किसी और पुरुष से प्रेम करने के कारण और उसके साथ भाग जाने के कारण एक महिला को तुगलकी फरमान यह सुनाया गया
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment