जूता छिपाई की रस्म में परिणीति चोपड़ा ने जीजू निक से मांगे इतने करोड़ रूपये, कीमत जान कर उड़ जायेंगे होश
ये तो सब जानते है कि हाल ही में बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने मंगेतर निक जोंस के साथ सात फेरे लिए है. बता दे कि इन दोनों ने बेहद शाही तरीके से शादी की है. हालांकि हॉलीवुड में काम करने के बावजूद भी इन दोनों ने कही विदेश जाकर नहीं बल्कि अपने ही देश में शादी की है. यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो इन दोनों ने हिन्दू रीती रिवाजो को ध्यान में रखते हुए एकदम पारम्परिक तरीके से शादी की है. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इन दोनों की शादी का कार्यक्रम राजस्थान के उम्मीद भवन के पैलेस में संपन्न हुआ था. यहाँ तक कि प्रियंका चोपड़ा की शादी में जूता छिपाई की रस्म भी की गई थी.

जी हां यह प्यारी सी रस्म निक जोंस की साली परिणीति चोपड़ा ने निभाई थी. दरअसल परिणीति चोपड़ा प्रियंका की कजिन सिस्टर है. ऐसे में उन्होंने इस शादी में खूब बढ़ चढ़ कर भाग लिया. यहाँ तक कि प्रियंका का कन्यादान भी उनके चाचा चाची यानि परिणीति के माता पिता द्वारा किया गया. वही अगर परिणीति चोपड़ा के नेग की बात करे तो उन्होंने जूता छिपाई की रस्म में अपने जीजू निक से काफी अच्छी रकम वसूल की है. यक़ीनन आप भी जानना चाहते होंगे कि आखिर परिणीति ने कितने करोड़ रूपये अपने जीजू निक से वसूल किए है. तो चलिए आपको भी इसके बारे में विस्तार से बताते है.

जूता छिपाई की रस्म में परिणीति ने मांगे इतने करोड़ रूपये..
आपको जान कर हैरानी होगी कि परिणीति चोपड़ा ने जूता छिपाई की रस्म में अपने जीजू निक से पूरे साढ़े तीन करोड़ रूपये मांगे थे. हालांकि ये बात अलग है कि निक ने इतने पैसे देने से इंकार कर दिया. मगर उन्होंने कितने रूपये दिए ये अभी तक किसी को मालूम नहीं है. जी हां जैसे ही हमें पता चलेगा हम इस बारे में आपको जरूर बताएंगे.

बरहलाल इन सब बातों से इतना तो तय है कि परिणीति की अपने जीजू के साथ काफी अच्छी ट्यूनिंग है. यानि अगर ये जीजा और साली मिल जाएँ तो सच में धमाल होना तो तय है. गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा की शादी में बॉलीवुड का कोई भी बड़ा चेहरा नजर नहीं आया. यहाँ तक कि प्रियंका के हॉलीवुड वाले कुछ खास दोस्त भी उनकी शादी में शामिल नहीं हुए.
ऐसे में हम तो यही कहेंगे कि जो मेहमान प्रियंका की शादी में मौजूद नहीं थे, वो उनकी रिसेप्शन पार्टी में आकर सारी कमी पूरी कर देंगे. फ़िलहाल तो हर किसी को प्रियंका की पार्टी का इंतजार है.

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।

