बॉलीवुड के दिग्गज परेश रावल कभी पूर्व मिस इंडिया को देखकर हार बैठे थे अपना दिल

परेश रावल को बॉलीवुड के उन अभिनेताओं में गिना जाता है जिन्होंने बॉलीवुड की सैकड़ों फिल्मों में काम किया। परेश रावल पिछले तीन दशकों से बॉलीवुड में एक बेहतरीन अभिनेता के तौर पर राज कर रहे हैं। परेश रावल ने अपने आप को शुरू में एक खतरनाक विलेन के तौर पर स्थापित किया। उन्होंने अनेक फिल्मों में विलेन का बेहतरीन किरदार निभाया। उसके बाद समय गुजरने के साथ परेश रावल ने धीरे-धीरे कॉमेडी की तरफ अपना रुख किया। परेश रावल ने कॉमेडी में भी जबरदस्त सफलता हासिल की और उन्होंने हेरा फेरी जैसी कॉमेडी सीरीज में काम किया। बहुत कम लोगों को यह पता है कि कभी परेश रावल बैंक में नौकरी किया करते थे और एक समय वह पूर्व मिस इंडिया को देखकर अपना दिल हार बैठे थे।

बैंक में नौकरी और पूर्व मिस इंडिया से शादी

हर अभिनेता के संघर्ष की तरह परेश रावल की भी अपनी अपनी स्ट्रगल की एक कहानी है। बहुत कम लोगों को यह पता है कि पहले परेश रावल बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी किया करते थे। बाद में उन्हें एहसास हुआ कि उनमें अभिनय की छमता है और वह फिर अभिनय के क्षेत्र में मेहनत करने लगे। उनकी मेहनत रंग लाई और वह एक सफल अभिनेता बन गये। 1979 की मिस इंडिया स्वरूप संपत से परेश रावल ने शादी की है। 1975 में जब पहली बार उन्होंने स्वरूप संपत को देखा था तो वह अपना दिल हार बैठे थे।

राजनीति में रखा कदम

परेश रावल का जन्म 30 मई 1950 को गुजरात में हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुत बड़े समर्थक हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी परेश रावल को बहुत पसंद करते हैं और वह कहते हैं कि परेश रावल बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर ही परेश रावल ने राजनीति में कदम रखा था। फिलहाल इस समय परेश रावल गुजरात के अहमदाबाद पूर्व से वर्तमान सांसद हैं।

Summary
Article Name
बॉलीवुड के दिग्गज परेश रावल कभी पूर्व मिस इंडिया को देखकर हार बैठे थे अपना दिल
Description
बॉलीवुड के दिग्गजों माने जाने वाले परेश रावल के स्ट्रगल की कहानी भी बड़ी दिलचस्प है। परेश रावल एक बार पूर्व मिस इंडिया को देखकर अपना दिल हार बैठे थे।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment