Bollywood Entertainment Featured Article News 

फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में ये रोल करते नज़र आएंगे ‘पंकज त्रिपाठी’

दोस्तों, आज हम बात करेंगे बॉलीवुड की हिट फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में सुल्तान का किरदार और सुपर हिट फिल्म ‘स्त्री’ और भी कई सारी फिल्मों में अपने अभिनय से हमारे मन-मस्तिष्क पर एक गहरी छाप छोड़ने वाले ‘पंकज त्रिपाठी’ के बारे में। अपने किरदारों के जरिए पंकज त्रिपाठी ने बहुत नाम कमाया है। हाल ही में फिल्म ‘लुका छुपी’ में दर्शकों ने उनके किरदार को बहुत पसंद किया। अब खबर यह है कि इन दिनों ‘इरफान खान’ और ‘करीना कपूर’ की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में पंकज नजर आने वाले हैं।

सोशल मीडिया पर आग लगा रही है ‘सोनाक्षी सिन्हा’ की ये हॉट फोटोज

कैंसर का इलाज करा कर भारत लौटे इरफान खान की बॉलीवुड इंडस्ट्री कई दिनों से कम बैक चर्चा चल रही थी। खबर यह है कि पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में केमियो करते नजर आएंगे। पंकज त्रिपाठी के अनुसार इस फिल्म में काम करने का फैसला उन्होंने इसलिए किया, क्योंकि इस फिल्म के लीड एक्टर इरफान खान हैं और इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं ‘दिनेश विजान’। दोनों ही पंकज के बहुत ही गहरे मित्र हैं। माना जा रहा है कि इस फिल्म में पंकज ‘टोनी’ नाम के एक डीलर का रोल प्ले करेंगे। जो इरफान खान और उनकी बेटी को यूके तक ले जाने में मदद करता है। पंकज के अनुसार ये उनका अभी तक का सबसे शानदार किरदार होगा है।

‘अजय देवगन’ ढूंढ रहे है किराए का घर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

बताते चलें कि प्रोडूसर दिनेश विजान, पंकज त्रिपाठी को अपनी फिल्मों के लिए लकी मानते हैं। इसलिए वह किसी ना किसी तरह से कोशिश करते हैं कि पंकज उनकी फिल्मों में नजर आए। बताते चलें कि अंग्रेजी मीडियम के पहले शेडूल की शूटिंग उदयपुर में शुरू कर दी गई है। इस फिल्म का पहला पार्ट हिंदी में 2017 में रिलीज हुआ था। फिल्म एक बहुत ही संवेदनशील मुद्दे पर है। इस फिल्म के पहले पार्ट को भी दर्शकों ने बहुत सराहा था। इसके अलावा पंकज त्रिपाठी, ‘रणवीर सिंह’ के साथ नजर आएंगे फिल्म ’83’ में और इसके अलावा पंकज ।गुंजन सक्सेना’ की बायोपिक में ‘जाह्नवी कपूर’ के पिता का किरदार निभाते नजर आएंगे।

दोस्तों, ‘पंकज त्रिपाठी’ के बारे में आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी। हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें।

Summary
फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में ये रोल करते नज़र आएंगे 'पंकज त्रिपाठी'
Article Name
फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में ये रोल करते नज़र आएंगे 'पंकज त्रिपाठी'
Description
प्रोडूसर दिनेश विजान, पंकज त्रिपाठी को अपनी फिल्मों के लिए लकी मानते हैं। इसलिए वह किसी ना किसी तरह से कोशिश करते हैं कि पंकज उनकी फिल्मों में नजर आए।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment