कांग्रेस पर प्रधानमंत्री मोदी का निशाना कहा, अब तक किया अन्याय तो अब कैसे करोगे न्याय
भारत देश में 17 में लोकसभा के चुनाव प्रचार जारी हैं। सभी राजनीतिक दल अपनी अपनी सुविधा के अनुसार विपक्षी दलों पर आरोप लगा रहे हैं। जन सभाओं का सिलसिला जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लोकसभा चुनाव के लिए अलग-अलग राज्यों में रोज जनसभाएं करते हैं। इसी कड़ी में तमिलनाडु के थेनी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला।
प्रधानमंत्री ना्रेंाा22ााद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कहा है कि अब न्याय होगा। मगर कांग्रेस पार्टी ने पिछले 60 सालों में जो अन्याय किया है उसका जवाब कौन देगा? मोदी ने कहा कि 1984 के सिख दंगों में पीड़ित लोगों को न्याय कौन देगा? उन लोगों को न्याय कौन देगा जो लोग भोपाल गैस त्रासदी में मारे गए। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग एक ही परिवार की सत्ता को नहीं चाहते थे ,कांग्रेस पार्टी ने उन लोगों को रास्ते से हटा दिया।
इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि तमिलनाडु में द्रमुक के प्रमुख स्टालिन ने कुछ समय पहले राहुल गांधी को प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया था। मगर विपक्षी पार्टियों के अन्य नेता इससे राजी नहीं हुए। क्योंकि विपक्षी पार्टी में प्रधानमंत्री पद के दावेदार एक नहीं बल्कि कई लोग हैं। सभी अभी अपने अपने को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। मगर हमारी भारतीय जनता पार्टी में केवल मोदी ही प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। यह हमारी एकता को दर्शाता है।
इसके पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि जो लोग पहली बार वोट डालने जा रहे हैं। मैं उनसे यह पूछना चाहता हूं कि क्या वह लोग देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता करना चाहते हैं ?कांग्रेस पार्टी ने घोषणा किया है कि वह कश्मीर से सेना के विशेषाधिकार को समाप्त कर देगी। क्या यह उचित है? आज देश में सड़कें बन रही हैं और कई सालों से अधूरे रेलवे प्रोजेक्ट पूरे हो रहे हैं। इन सब के पीछे आम जनता की ताकत है। मैं इतने कड़े फैसले इसलिए पाया क्योंकि मुझे पता है कि मेरे पीछे मेरे देशवासी मेरे साथ खड़े हुए हैं।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



