पाक कप्तान सरफराज अहमद ने वर्ल्ड कप को लेकर दिया अहम बयान
पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद शुकरवार ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद क्रिकेट को निशाना बनाना निराशाजनक था। विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुरूप होना चाहिए, जबकि भारत में मैच के बहिष्कार की मांग उठ रही है।
पाकिस्तान के कप्तान सरफ़राज़ अहमद ने खेल को राजनीति से दूर रखने की अपील की और कहा कि यह मैच दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमियों की रुचि को देखते हुए खेला जाना चाहिए।
शॉपिंग मॉल तेंदुआ वीडियो कर देगा आपको अंदर से भयभीत
सरफराज अहमद ने क्रिकेटपाकिस्तान डॉट कॉम से कहा, “भारत और पाकिस्तान का मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होना चाहिए, क्योंकि लाखों लोग ऐसे हैं जो इस मैच को देखना चाहते हैं। मेरा मानना है कि राजनीतिक हितों के लिए क्रिकेट को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। ‘
उन्होंने कहा, “यह निराशाजनक है कि पुलवामा की घटना के बाद क्रिकेट को निशाना बनाया जा रहा है। मुझे याद नहीं है कि पाकिस्तान ने कभी खेलों से राजनीति को जोड़ा हो।” बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान में खेल खेलने को लेकर देश भर में बहस छिड़ी हुई है। राजनेता से लेकर अभिनेता और देश की जनता विश्व कप में पाकिस्तान का बहिष्कार करने की मांग कर रही है।
आपको बता दें कि बीसीसीआई ने भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच को लेकर अंतिम फैसला भारत सरकार पर छोड़ दिया है लेकिन देश में आम मत बना हुआ है कि भारत पाकिस्तान के साथ हर खेल को खेलना बंद करे|
लखनऊ केजीएमयू वायरल वीडियो : कैंसर पीड़ित महिला की सरेआम पिटाई

Web Journalist
Ex- Punjab Kesari, Bihar Express, Unacademy




Bandh hona chahiye bharat pakistan ka mach
BILKUL BAND HOGA! SHUKRIYA FOR THE REPLY 🙂