पीएम मोदी ने ट्वीट करकेBollywood Entertainment Featured Article News Social Media Trending हिन्दी लेख 

पीएम मोदी ने ट्वीट करके कपिल शर्मा को दिया शानदार जवाब

ये तो सब जानते है कि बीते साल कपिल शर्मा ने अपने कई ट्वीट्स के कारण पीएम मोदी को नाराज कर दिया था। मगर अब समय बदल चुका है। जी हां अब कपिल शर्मा और पीएम मोदी की काफी अच्छी दोस्ती हो गई। बता दे कि कपिल शर्मा के ट्वीट करने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट करके कपिल को बड़ा ही शानदार जवाब दिया है। दरअसल बात ये है कि वर्तमान समय में पीएम मोदी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को काफी तवज्जु दे रहे है। ऐसे में पीएम मोदी फिल्म इंडस्ट्री के नए और पुराने कई कलाकारों से मुलाकात कर चुके है। इसी दौरान उनकी मुलाकात कपिल शर्मा से भी हुई।

http://पीएम मोदी ने वीर विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई पर दिया बधाई वाला ट्वीट

http://सलमान खान को मिला अब तक का सबसे बड़ा और खास सम्मान

पीएम मोदी ने ट्वीट करके..

गौरतलब है कि पीएम मोदी मुंबई में नेशनल म्यूज़िम ऑफ इंडियन सिनेमा के उद्घाटन समारोह में गए थे। इसी समारोह के दौरान पीएम मोदी न केवल कई बॉलीवुड एक्टर से मिले बल्कि उनकी मुलाकात कॉमेडियन कपिल शर्मा से भी हुई। वही दूसरी तरफ कपिल शर्मा पीएम मोदी से मिल कर इतना खुश हुए कि उन्होंने मोदी जी के साथ एक तस्वीर भी खिंचवा ली। केवल इतना ही नहीं इसके साथ ही उन्होंने इस तस्वीर को ट्विटर पर भी शेयर किया।

http://कपिल शर्मा के फैंस के लिए 2 बड़ी खबरे

बता दे कि तस्वीर शेयर करते हुए कपिल ने पीएम मोदी के सेंस ऑफ ह्यूमर की भी काफी तारीफ की। ऐसे में पीएम मोदी ने ट्वीट करके कपिल को बड़े ही अनोखे तरीके से उनके ट्वीट का जवाब दिया। बहरहाल कपिल के ट्वीट का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि जब कपिल शर्मा किसी के सेंस ऑफ ह्यूमर की तारीफ करे तो उस शख्स का खुश होना लाजिमी है। मगर मैं इसका अपवाद नहीं हूँ। आपके शब्दों के लिए शुक्रिया कपिल।

अब जाहिर सी बात है कि पीएम मोदी का ऐसा जवाब पढ़ने के बाद कपिल के पैर जमीन पर नहीं टिक रहे और पीएम मोदी से मिलने के बाद तो वह खुद को बेहद ही खुशकिस्मत समझ रहे है।

देश और सोशल मीडिया से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
पीएम मोदी ने ट्वीट करके कपिल शर्मा को दिया शानदार जवाब  India Alive
Article Name
पीएम मोदी ने ट्वीट करके कपिल शर्मा को दिया शानदार जवाब India Alive
Description
बता दे कि कपिल शर्मा के ट्वीट करने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट करके कपिल को बड़ा ही शानदार जवाब दिया है। दरअसल बात ये है कि वर्तमान समय में पीएम मोदी फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को काफी तवज्जु दे रहे है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment