कट्टरपंथियों को जवाबNews politics 

तृणमूल सांसद नुसरत जहां का मुसलमान कट्टरपंथियों को जवाब

पश्चिम बंगाल की तृणमूल सांसद नुसरत जहां उस समय चर्चाओं में आई थीं जब उन्होंने पश्चिम बंगाल के एक लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर लोकसभा में अपना भाषण दिया था। नुसरत जहां ने अपना यह भाषण शपथ ग्रहण समारोह के दौरान दिया था। उस समय उन्होंने सनातन धर्म के रीति-रिवाजों का पालन करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के पैर छुए थे।

सनातन धर्म में इस तरह की आशीर्वाद लेने की परंपरा सदियों से है। तब से लेकर नुसरत कट्टरपंथियों के निशाने पर हैं। हाल ही में उन्होंने नौ दुर्गा पूजा के दौरान दुर्गा पूजा में भी हिस्सा लिया। जिसके बाद वह फिर से कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गईं। उन्होंने चलता बागान दुर्गा पूजा मंडल में सिंदूर खेल में हिस्सा लिया और इस दौरान उन्होंने मुसलमान कट्टरपंथियों को जवाब देते हुए एक संदेश भी दिया।

नुसरत ने दिया विवाद खड़ा कर रहे कट्टरपंथियों को जवाब

चलता बागान दुर्गा पूजा मंडल में सिंदूर खेल में हिस्सा लेने के बाद नुसरत जहां ने सिंदूर भी खेला। उनके साथ उनके पति निखिल जैन भी मौजूद थे। विवादों से नुसरत जहां का पुराना नाता रहा है। जब से वह तृणमूल कांग्रेस से लोकसभा सांसद निर्वाचित हुई है तब से ही वह किसी ना किसी विवाद में रहती हैं। सिंदूर खेल के दौरान उन्होंने कहा कि वह भगवान की स्पेशल चाइल्ड हैं और इसके साथ वह मोहब्बत और सभी धर्मों के सम्मान में विश्वास रखती हैं। उन्हें किसी भी तरह के विवाद से कोई फर्क नहीं पड़ता।

देवबंद उलेमा ने की थी टिप्पणी

नुसरत जहां द्वारा दुर्गा पूजा में सम्मिलित होने के बाद देवबंद उलेमा ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि नुसरत लगातार ऐसे काम कर रही हैं जो कि इस्लाम धर्म के खिलाफ है। यदि उन्हें इसी तरह के काम करना है तो वह अपना नाम बदल सकती हैं। मगर नुसरत जहां ने कट्टरपंथियों को जवाब देते हुए उनके मुंह पर करारा तमाचा मारा है।

देश की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे साथ indiaalive.in पर
Summary
तृणमूल सांसद नुसरत जहां का मुसलमान कट्टरपंथियों को जवाब
Article Name
तृणमूल सांसद नुसरत जहां का मुसलमान कट्टरपंथियों को जवाब
Description
चलता बागान दुर्गा पूजा मंडल के सिंदूर खेल में हिस्सा लेने के बाद निशाने पर आई तृणमूल सांसद नुसरत जहां ने कट्टरपंथियों को जवाब दिया है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment