Breaking News 

NSG शिविर में घुसे तस्कर

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के बेहद सुरक्षित एवं संवेदनशील मानेसर स्थित शिविर की दीवार फांदने के मामले में चार लोगों को पकड़ा गया है। घटना सोमवार की है जब उनके दीवार फांदने पर शिविर में खलबली मच गई। वहां मौजूद संतरी ने उन्हें देखते ही हवा में फायरिंग की।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सोमवार रात करीब 8.30 बजे हुई जब चार संदिग्ध मवेशी तस्कर एनएसजी की छावनी की चारदीवारी फांद गए, जिन्हें ड्यूटी पर तैनात एक संतरी ने रोका। एनएसजी संतरी ने घुसपैठियों को ललकारने के लिए हवा में गोली भी चलाई। वहीं उनका पीछा कर रही स्थानीय पुलिस और स्थानीय लोग कर रहे थे, क्योंकि उन्होंने यहां मानेसर क्षेत्र से कुछ पशुओं की तस्करी करने के प्रयास में एक पुलिस बैरियर को तोड़ा था।

अधिकारियों ने बताया कि संदिग्ध तस्करों के कमांडो बल के शिविर में प्रवेश करने से पहले उनके और स्थानीय पुलिस के बीच गोलीबारी भी हुई थी। सूत्रों ने बताया कि घटना के संबंध में एनएसजी ने पुलिस में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। सूत्रों ने बताया कि शिविर में प्रवेश करने वाले घुसपैठियों को घेरकर पुलिस ने पकड़ लिया।

Related posts

Leave a Comment